फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In adverse times, everyone turns away, only God can provide relief: Dr. Ramnik

विपरीत समय में सभी मुंह मोड़ लेते हैं, परमात्मा ही निवारण करते हैं : डॉ. रमनीक

Mon, 03 Nov 2025 12:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
In adverse times, everyone turns away, only God can provide relief: Dr. Ramnik
पंचकूला। सेक्टर-15 के श्री रघुनाथ मंदिर पंचकूला में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन स्वामी डॉ. रमनीक कृष्ण जी महाराज ने कहा कि विपरीत समय में सभी मुंह मोड़ लेते हैं। केवल परमात्मा के सुमिरन से दुख का निवारण होता है। गजेंद्र मोक्ष की कथा सुनाते हुए कहा कि वन में परिवार के साथ गजेंद्र नाम का गजराज रहा करता था। वह बड़ा बलशाली था। उसे अपने शारीरिक बल पर बड़ा अभिमान था। वन के जीव उसके सामने आने से डरते थे। एक दिन वह पत्नी व बच्चों के साथ नदी में स्नान करने गया। इस दौरान सूंड से जल भर भरकर वो पत्नी व बच्चो पर गिराने लगा। देवमाया से प्रेरित एक ग्राह ने आकर गज के पांव को जकड़ लिया। गज ने बड़ा प्रयत्न किया मगर पांव को न छुड़ा पाया। पत्नी भी अब साथ छोड़कर जाने लगी। गज ने कहा हे देवी! मैं तुम सबके लिए हर बुरे समय में लड़ता रहा पर जब आज मेरा बुरा समय आया तुम सब मेरा साथ छोड़कर जाने लगे। पत्नी बोली- तुम तो मर ही रहे हो क्या हम भी तुम्हारे साथ मर जाएं, ऐसा कहकर पत्नी साथ छोड़कर चल पड़ी। गज ने मन ही मन विचार किया इस झूठे जगत के लिए उसने क्या नहीं किया।
विज्ञापन

गज ने नदी में खिले हुए एक पुष्प को तोड़ा और भाव से वो पुष्प भगवान को अर्पित किया। भाव का पुष्प सीधा बैकुंठ में भगवान के चरणों में चढ़ा। भगवान भक्त की रक्षा के लिए चल पड़े। गज के पास पहुंचने से भगवान ने अपना सुदर्शन चक्र चलाया और ग्राह की गर्दन धड़ से अलग कर दी। गज को भगवान ने हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लिया। सत्य है जीवन के विपरीत समय में दुनिया हमारे काम नहीं आएगी, केवल परमात्मा ही काम आएंगे जिनका हमने कभी मन से स्मरण नहीं किया। इस अवसर पर बड़े हर्ष के साथ ठाकुर जी का जन्म महोत्सव मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed