फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Illness: 14 new patients found on Wednesday, number of diarrhea victims reached 473, district administration alert

बीमारी : 14 नए मरीज बुधवार को मिले, डायरिया पीड़ितों की संख्या 473 पहुंची, जिला प्रशासन हुआ अलर्ट

Thu, 22 Jul 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Illness: 14 new patients found on Wednesday, number of diarrhea victims reached 473, district administration alert
पंचकूला। एक सप्ताह के दौरान अभयपुर के रहने वाले 473 लोगों के डायरिया की चपेट में आने के बाद अब पंचकूला के स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पंचकूला जिला प्रशासन भी एकदम अलर्ट हो गया है। एचएसवीपी लगातार यहां पानी की लाइनों को चेक करने में लगा है। अभयपुर से बुधवार को भी डायरिया से संबधित मरीजों का आना जारी रहा। बुधवार को डायरिया के 14 नए मरीज सामने आए हैं। लगातार बढ़ रहे मरीजों में बच्चों की संख्या हर रोज बढ़ रही है।
विज्ञापन

परिसर में इस समय 39 के करीब लोग भर्ती है। अस्पताल में 15 साल तक के कम उम्र के 15 बच्चे भी भर्ती हैं। इसके अलावा 24 बालिग हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधनपुर, राजीव और इंदिरा कॉलोनी में भी ओपीडी स्थापित की गई है ताकि किसी भी मरीज को इमरजेंसी के दौरान मेडिकल सुविधा प्रदान की जा सके। सीएमओ डॉक्टर मुक्ता कुमार ने बताया कि विभाग के पास 39 लोग अभी अस्पताल में एडमिट हैं। इसमें 15 बच्चे और 24 एडल्ट शामिल हैं। अस्पताल और केंद्रों पर मरीजों को हर संभव मेडिकल सहायता प्रदान की जा रही है। अभयपुर की आबादी करीब 11000 है। अब तक 62 पानी के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 28 के रिजल्ट आ चुके हैं। इसमें से 16 स्वच्छ और 12 सैंपल अस्वच्छ हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 5490 घरों का दौरा किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 100533 पैकेट ओआरएस वितरित किए हैं।
विज्ञापन

कुल मामले बड़े बच्चे
13 जुलाई 17 09 02
14 जुलाई 50 19 09
15 जुलाई 112 21 13
16 जुलाई 89 15 18
17 जुलाई 96 38 36
18 जुलाई 45 19 47
19 जुलाई 31 30 42
20 जुलाई 19 19 34
21 जुलाई 14 24 15
कुल मामले 473
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed