फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Illegal street vendors removed from Ravidas Chowk, bullet impounded

ट्रैफिक पुलिस का एक्शन: रविदास चौक से अवैध रेहड़ी-ठेले हटाए, बुलेट इंपाउंड

Mon, 20 Apr 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Illegal street vendors removed from Ravidas Chowk, bullet impounded
अतिक्रमण हटाकर 6 ठेले जब्त, पटाखा साइलेंसर वाली बाइक पर भी कार्रवाई; नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान गुरु रविदास चौक से अवैध रूप से लगाए गए रेहड़ी-ठेले हटाए गए, वहीं पटाखा साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल को इंपाउंड किया गया।
जानकारी के अनुसार, थाना यातायात शहर की टीम ने पीएसआई वरिंद्र कुमार के नेतृत्व में नगर निगम के सहयोग से रविदास चौक पर कार्रवाई की। यहां सड़क किनारे अवैध रूप से रेहड़ी-ठेले लगाकर यातायात बाधित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऐसे छह रेहड़ी-ठेले हटवाकर जब्त किए। इससे क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार देखने को मिला।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए तेज आवाज वाले पटाखा साइलेंसर के साथ वाहन चलाता पाया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाइक को इंपाउंड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अवैध अतिक्रमण और नियमों की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed