फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Illegal constructions dropped from JCB after show cause notice

Panchkula News: कारण बताओ नोटिस के बाद अवैध निर्माणों को जेसीबी से गिराया

Sat, 11 Mar 2023 01:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Illegal constructions dropped from JCB after show cause notice
संवाद न्यूज एजेंसीबरवाला। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शुक्रवार को डीटीपी जयदीप की देखरेख में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अभिनव गौतम की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध निर्माणों को हटाया गया। इस मौके पर किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए थाना चंडीमंदिर एसएचओ ललित कुमार, बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने अवैध निर्माणों की तोड़फोड़ को लेकर विरोध भी किया लेकिन विभाग ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। जिला नगर योजनाकार पंचकूला जयदीप ने बताया कि अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने से पहले कारण बताओ नोटिस भी दिए गए थे। जब इन निर्माणों को नहीं हटाया गया तो विभाग को यह कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान बुद्धिराजा पेट्रोल पंप के नजदीक, बरवाला बाईपास व बरवाला मौली मार्ग पर स्थित बतौड़ गांव के नजदीक अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि निदेशक नगर और ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा चंडीगढ़ की अनुमति लिए बिना यदि कोई भी निर्माण या कॉलोनी विकसित की जाती है, तो विभाग उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ अर्बन एरिया एक्ट 1975, पेरीफेरी नियंत्रण क्षेत्र 1952 और नियंत्रित क्षेत्र 1993 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करता है। इसमें सात साल कारावास और जुर्माने का भी प्रावधान है। जनता से अनुरोध किया जाता है कि विभाग से सीएलयू या लाइसेंस की अनुमति लिए बिना किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े निर्माण न करें ताकि जनता की कड़ी मेहनत का पैसा बर्बाद न हो। इससे अनाधिकृत अवैध निर्माणों पर रोक लग सके। किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने से पहले उचित परमिशन ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed