फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   IGNOU to make college professors efficient in National Education Policy

कॉलेज प्रोफेसरों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति में दक्ष बनाएगा इग्नू

Fri, 07 Oct 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
IGNOU to make college professors efficient in National Education Policy
चंडीगढ़। हरियाणा के विश्वविद्यालयों, सरकारी, निजी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रोफेसरों को इग्नू राष्ट्रीय शिक्षा नीति में दक्ष बनाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल को व्यावसायिक विकास कार्यक्रम के संबंध में एडवाइजरी जारी कर दी है। इस छह दिवसीय कार्यक्रम के लिए प्रोफेसरों का पंजीकरण कराकर विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को विभाग को सूचना देनी होगी।
विज्ञापन

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के निदेशक प्रभारी डॉ. धर्मपाल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग व केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय को सौंपी है। हरियाणा के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को इग्नू मुख्यालय नई दिल्ली ऑनलाइन प्रशिक्षण देगा। इसके लिए छह दिवसीय निशुल्क राष्ट्रीय व्यावसायिक विकास कार्यक्रम विकसित किया गया है। यह कार्यक्रम यूजीसी के अल्पकालिक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के समकक्ष है। यह कैरियर एडवांस स्कीम के लिए भी मान्य होगा।
विज्ञापन

शिक्षकों को कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए अपना पंजीकरण इग्नू के समर्थ पोर्टल पर करना होगा। पोर्टल पर शिक्षण संस्थान से जारी पहचान पत्र, फोटो व हस्ताक्षर की स्कैन कापी को अपलोड करें। हरियाणा में कार्यरत शिक्षकों को नामांकन के लिए क्षेत्रीय केंद्र करनाल कार्यालय का विकल्प भरना होगा। अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in से हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed