फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If the demands of the farmers are not accepted, then there will be dharna-demonstration across the state: Selja

किसानों की मांगें नहीं मानीं गईं तो राज्यभर में धरने-प्रदर्शन करेंगे : सैलजा

Tue, 13 Jul 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
If the demands of the farmers are not accepted, then there will be dharna-demonstration across the state: Selja
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने आज एलान किया कि यदि किसानों की मांगें जल्द नहीं मानीं गईं तो कांग्रेस प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर धरने-प्रदर्शन करेगी। विरोध प्रदर्शन उपमंडल से जिला मुख्यालय स्तर पर होंगे। उन्होंने सवाल किया, मुख्यमंत्री बताएं कि किसानों की समस्या प्रधानमंत्री के समक्ष कितनी बार रखी? राज्य में लोकतंत्र की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। उन्होंने मांग की कि झूठे केस बना कर जिन किसानों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें तत्काल रिहा किया जाए और सभी मुकदमे वापस लिए जाएं।
विज्ञापन

यहां जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस का हाथ किसानों के साथ है। कांग्रेस पहले भी किसान हितों के लिए आवाज उठाती रही है, संघर्ष करती रही है और करती रहेगी। कृषि प्रधान राज्य में किसानों का सरेआम दमन किया जा रहा है। साफ जाहिर हो रहा है कि भाजपा-जजपा सरकार किसानों के खिलाफ है। सैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री जब भी दिल्ली जाते हैं तो अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में रहते हैं। वह अपने को सच्चा किसान हितैषी मानते हैं तो मध्यस्थ बन कर केंद्र के सामने किसानों का दर्द खुलकर बयां करें।
विज्ञापन

कुमारी सैलजा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्य के कृषि मंत्री आंदोलनरत किसानों को किसान ही नहीं मान रहे। क्या इन नेताओं से उम्मीद की जा सकती है कि वे किसानों की पीड़ा, उनकी व्यथा केंद्र सरकार या पार्टी आलाकमान तक पहुंचाएंगे? स्पष्ट है कि हरियाणा के ये नेता भी कारपोरेट घरानों के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed