फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If the demands of the farmers are not accepted then the struggle will start in Kisan Mahapanchayat on 12th

Panchkula News: किसानों की मांगें नहीं मानी तो किसान महापंचायत में 12 को होगी संघर्ष की शुरूआत

Fri, 09 Jun 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
If the demands of the farmers are not accepted then the struggle will start in Kisan Mahapanchayat on 12th
संवाद न्यूज एजेंसीबरवाला। सूरजमुखी की एमएसपी पर खरीद नहीं होने और किसानों पर किए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन की पंचकूला इकाई की एक मीटिंग जिला प्रधान नरेंद्र सिंह नया गांव की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में भारतीय किसान यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ, भारतीय किसान सभा, मंडी एसोसिएशन सहित कई संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जिले के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसानों की मांगों को जल्द नहीं मानेगी तो 12 जून को कुरुक्षेत्र के पीपली की अनाज मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में हरियाणा, पंजाब, उत्तर-प्रदेश व राजस्थान के सभी किसान और मजदूर संगठन, सभी खाप पंचायत व टोल कमेटियां ने एक साथ मिलकर फसलों की एमएसपी की लड़ाई की शुरुआत होगी। इसमें सभी किसान संगठन और किसान मजदूर अपने ट्रैक्टर में ज्यादा संख्या में पहुंचकर भाग लेंगे। जिला प्रधान नरेंद्र सिंह ने कहा कि सूरजमुखी की फसल और मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र के शाहबाद में जो लाठीचार्ज किया गया है, उसको लेकर सभी संगठनों और समुदायों के लोगों ने सरकार की घोर निंदा की है। नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह से सरकार ने पुलिस के द्वारा किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी, उनके बेटे व अन्य किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में लिया है। इसको लेकर देश के किसानों में सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार लाठीचार्ज कर किसानों की आवाज दबाना चाहती है। किसानों की आवाज को किसी भी कीमत पर नहीं दबाया जा सकेगा। इस मीटिंग में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह नयागांव, ब्लॉक प्रधान गुरमीत सिंह ठरवा, भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान कर्मचंद शर्मा, सीटू जिला प्रधान आरएस साथी, सीटू महिला जिला प्रधान रामा देवी, सर्व कर्मचारी संघ प्रधान मनजीत सिंह, मंडी प्रधान मंडी चमन लाल, किसान वकील सिंह बरवाला, योगेश्वर शर्मा कामी, रणदीप राणा बरवाला, भंभूल राणा बतौड़, भरतभूषण रिहौड़, बलदेव सिंह ढडारडू, समर सिंह, वीरेंद्र सिंह, रणजीत भगवानपुर, अमरीक सिंह नयागांव, नरेंद्र शर्मा हंगोला, हरपाल राणा सुल्तानपुर, सुरजीत टोडा, सहित काफी संख्या में काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed