{"_id":"676b5cffa5116646a0093404","slug":"if-action-is-not-taken-against-hotel-and-restaurant-operators-for-serving-liquor-without-license-the-police-station-in-charge-will-be-suspended-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-13577-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बिना लाइसेंस शराब पिलाने पर होटल, रेस्टोरेंट संचालकों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सस्पेंड होंगे थाना प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बिना लाइसेंस शराब पिलाने पर होटल, रेस्टोरेंट संचालकों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सस्पेंड होंगे थाना प्रभारी
विज्ञापन
पंचकूला। ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस कमिश्नर ने थाना, चौकी प्रभारियों और क्राइम यूनिट इंचार्जों को आदेश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्र में होटल, पब, बार, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस और धर्मशाला का निरीक्षण समय-समय पर करते रहें। किसी भी स्थान पर बिना लाइसेंस शराब पिलाने की सूचना मिलने पर संचालकों और मालिकों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। उन्होंने दिनभर होटलों में जांच कर आने वाले लोगों की आईडी लेने के भी निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने का प्रमाण मिलेगा तो थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को सस्पेंड किया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने अधिकारियों को आदेश देकर कहा कि थाना और चौकी प्रभारी अपने क्षेत्रों में नियमानुसार होटलों का संचालन सुनिश्चित करवाएं। इसके अलावा किसी भी क्षेत्र में होटल लेट नाइट तक चल रहा है तो उन पर कार्रवाई करें। होटल व रेस्टोरेंट में कार्यरत स्टाफ की वेरिफिकेशन भी समय-समय होती रहनी चाहिए।
होटलों का रिकार्ड चेक किया
ट्रिपल मर्डर के बाद मंगलवार को पुलिस ने पिंजौर और पंचकूला के सभी होटलों और रेस्टोरेंट का रिकॉर्ड चेक किया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान होटल मालिकों और मैनेजरों को निर्देश दिया कि किसी भी तरह से अवैध गतिविधि नहीं होनी चाहिए। अगर इस तरह की गतिविधि में होटल मैनेजर या मालिक संलिप्त पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। होटल की चेकिंग सेक्टर-3, 10 सहित सभी जगहों पर किया गया। इसके साथ ही रिकॉर्ड चेक किए गए।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद
विज्ञापन