फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hustle bustle of private garbage contractors illegal: Fora

प्राइवेट कूड़ा ठेकेदारों की हुड़दंग बाजी गैरकानूनी : फोरा

Fri, 06 May 2022 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hustle bustle of private garbage contractors illegal: Fora
पंचकूला। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट्स एसोसिएशन (फोरा) की एक कोर कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता आरपी मल्होत्रा ने की। बैठक में प्राइवेट ठेकेदारों द्वारा नगर निगम की तरफ से चयनित कंपनी के कर्मचारियों द्वारा घरेलू कूड़ा उठाने को बाधित करने और उनसे मारपीट करने की घटनाओं की घोर निंदा कर इसे गैरकानूनी बताया। अध्यक्ष आरपी मल्होत्रा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत हितैषी ने नगर निगम की ओर से डोर टू डोर गारबेज निशुल्क उठाने के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और महापौर कुलभूषण गोयल का आभार जताकर विश्वास दिलाया है कि फोरा से जुड़ी सभी 35 वेलफेयर एसोसिएशन पंचकूला में नगर निगम द्वारा घरों से कूड़ा उठाने की नई योजना के पक्ष में है। इस योजना को पंचकूला के समस्त क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में जल्द से जल्द सुव्यवस्थित ढंग से शुरू करने की आवश्यकता है। फोरा के महासचिव एमसी सेठी और प्रचार सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष एवं मेयर ने पूर्ण रूप से स्पष्ट किया है कि कूड़ा उठाने की यह नई प्रक्रिया केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुरूप शुरू की गई है। यह पूर्ण रूप से निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। फोरा के संगठन मंत्री बीआर मेहता और उपप्रधान संजीव गोयल ने याद दिलाया कि किस प्रकार से शहरवासी प्राइवेट कूड़ा ठेकेदारों की मनमानी से दुखी हैं। उन्होंने बताया कि प्राइवेट ठेकेदार अपनी मर्जी से मासिक रेट बढ़ाते हैं। अपनी इच्छानुसार छुट्टी कर लेते हैं। कई बार तो यह प्राइवेट ठेकेदार सेक्टर वासियों से दुर्व्यवहार भी करते हैं। वित्त सचिव एनके शर्मा ने रोष जताकर कहा कि प्राइवेट कूड़ा ठेकेदार घरों से कूड़ा लेकर सेक्टरों में ही फेंक जाते हैं, जिससे गाय, नंदी आदि पशु उस गंदगी में से खाना ढूंढने के लिए सेक्टरों में झुंड बनाकर घूमते हैं। आरपी मल्होत्रा और भारत हितैषी ने पंचकूला निवासियों से आग्रह किया है कि वह प्राइवेट कूड़ा ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का शिकार ना हो। आरपी मल्होत्रा और भारत हितैषी ने बताया कि कुछ लोगों से उन्हें सूचना मिली है कि कुछ ट्रैक्टर ट्रॉली वालों द्वारा उन्हें कहा गया है कि 400 रुपये मासिक वसूले जाएंगे, लेकिन लोगों से अपील है कि वह किसी भी गारबेज कलेक्टर को कोई पैसा ना दें, क्योंकि नगर निगम की ओर से यह सुविधा लोगों के लिए बिल्कुल निशुल्क शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed