{"_id":"606e1ba28ebc3e8d2901dcd0","slug":"hurricane-havoc-trees-uprooted-power-remained-closed-problems-faced-by-drivers-pkl-office-news-pkl4096410187","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी का कहर... जड़ से उखड़ गए पेड़, बंद रही बिजली, वाहन चालकों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी का कहर... जड़ से उखड़ गए पेड़, बंद रही बिजली, वाहन चालकों को हुई परेशानी
विज्ञापन
जड़ से उखड़ा पेड़।
- फोटो : PKL OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। शहर में देर शाम आई आंधी ने जनजीवन तहस कर डाला। आंधी इतनी तेज थी कि शहर में कई पेड़ गिर गए तो दर्जनों पेड़ उखड़ गए।
पंचकूला में मंगलवार को रात करीब साढ़े आठ बजे से आंधी की शुरुआत हुई। करीब रात ग्यारह बजे आंधी ने ऐसा कहर ढाया कि पंचकूला के कई सेक्टरों में लगे पेड़ गिर गए। इसके साथ ही सारे शहर में ब्लैकआउट हो गया। यहां सड़कों पर टूटी टहनियां इधर-उधर बिखर गईं, जिससे वाहन चालकों को यहां समस्याएं आईं। धूल भरी आंधी के बाद यहां तेज बारिश होने लगी। पॉश सेक्टर हो या स्लम एरिया, सभी जगह काफी देर तक बिजली गुल रही।
चटकते गए खिड़कियों के शीशे
आंधी इतनी तेज थी कि लोग जब तक संभलते और घरों के दरवाजे, खिड़कियां बंद करते, इससे पहले ही कई खिड़कियों के शीशे टकराकर चटक गए। इस वजह से घरों के आसपास भी लोग महफूज नहीं थे। तेज आंधी में फंसे कार चालक भी रास्ते में पेड़ों के गिरने के डर से सहमे हुए थे। टू व्हीलर चालकों के लिए तो चलना भी मुश्किल था।
यहां गिरे पेड़ और टहनियां
सेक्टर-8 में सेक्टर-7-8 की डिवाइडिंग रोड पर पेड़ गिरा।
सेक्टर-6 मेें दो पेड़ की टहनियां गिरीं, जो कि बिजली के तारों में फंस गई।
सेक्टर-15 की डिवाइडिंग रोेड पर भी पेड़ की टहनियां गिरी।
इंडस्ट्रियल एरिया में भी कई पेड़ों की टहनियां टूटीं।

सेक्टर -15 में आंधी के बाद टूटी टहनी। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन