{"_id":"6a9099b40eceaf5a2c09284d","slug":"goga-jahar-veer-fair-to-be-held-in-raipurrani-on-raksha-bandhan-panchkula-news-c-87-1-pan1007-140527-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रक्षाबंधन पर रायपुररानी में लगेगा गोगा जाहर वीर मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रक्षाबंधन पर रायपुररानी में लगेगा गोगा जाहर वीर मेला
विज्ञापन
भंडारे में मिलेगा बाबा का प्रसाद, परिवार सहित पहुंचने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को रायपुररानी में गोगा जाहर वीर जी का विशाल मेला आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी।
आयोजक समस्त सेवादार एवं भक्तगण, रायपुररानी ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित मेले में पहुंचकर बाबा गोगा जाहर वीर जी का आशीर्वाद लेने की अपील की है। कमेटी ने रायपुररानी में लंगर हॉल के निर्माण के लिए हरियाणा सरकार, एमएलए शक्ति रानी शर्मा, चेयरमैन ब्लॉक समिति और मेंबर ब्लॉक समिति रायपुररानी का आभार जताया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।