{"_id":"6a909916dc9326e5950d39be","slug":"protests-at-district-headquarters-on-september-2-farmers-mahapanchayat-on-the-10th-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-140513-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 2 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन, 10 को किसान महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 2 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन, 10 को किसान महापंचायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने किसानों, पशुपालकों और मजदूरों की मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का एलान किया है। मोर्चे की ऑनलाइन बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई। शहीद भगत सिंह किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी फसलों की एमएसपी पर बिना कटौती खरीद, परमल धान की सरकारी खरीद 15 सितंबर से शुरू करने और धान में नमी की सीमा 17 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की मांग की गई है।
मोर्चा नेताओं ने दूध का उचित मूल्य दिलाने और वीटा मिल्क प्लांट में किसानों को भुगतान न मिलने व अधिकारियों की कथित धांधली की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई। कुलदीप सिंह ने बताया कि मांगों को लेकर
2 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपे जाएंगे।
10 सितंबर को पेहवा की अनाज मंडी में किसान महापंचायत होगी।