फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Quality audit of Civil Hospital reveals fire safety lapses.

Panchkula News: सिविल अस्पताल का क्वालिटी ऑडिट, फायर सेफ्टी में मिलीं खामियां

Fri, 28 Aug 2026 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Quality audit of Civil Hospital reveals fire safety lapses.
कायाकल्प टीम ने गायनी वार्ड, लेबर रूम से दवा स्टोर तक परखी व्यवस्थाएं, सुधार के दिए निर्देश
विज्ञापन

यमुनानगर से आई टीम ने मरीज सुरक्षा, स्वच्छता और वेस्ट मैनेजमेंट की जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा सरकार के महत्वाकांक्षी कायाकल्प कार्यक्रम के तहत सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल और मदर एंड चाइल्ड हेल्थ (एमसीएच) विंग के क्वालिटी ऑडिट में फायर सेफ्टी संबंधी खामियां सामने आई हैं। यमुनानगर से आई क्वालिटी एश्योरेंस टीम ने गायनी वार्ड, लेबर रूम से लेकर दवा स्टोर तक व्यवस्थाओं की गहन जांच कर सुधार के निर्देश दिए।
वीरवार को श्री मुकंद लाल सिविल अस्पताल, यमुनानगर की टीम ने नोडल अधिकारी डेंटिस्ट डॉ. विकास कुमार और डॉ. कपिल कुमार कंबोज के नेतृत्व में निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आरएस चौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम ने एमसीएच बिल्डिंग में गायनी वार्ड, लेबर रूम, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड और नवजात शिशु वार्ड का निरीक्षण किया। क्वालिटी चेक लिस्ट के तहत मरीजों को दी जा रही क्लीनिकल और नर्सिंग केयर, पेशेंट सेफ्टी प्रोटोकॉल, हैंड हाइजीन, इन्फेक्शन कंट्रोल, बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण, लॉन्ड्री सेवाओं और स्टोर प्रबंधन की बारीकी से समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मरीजों के कमरों में बेड, लिनन, डस्टबिन, सैनिटाइजर और इमरजेंसी दवाओं की उपलब्धता भी जांची गई। टीम ने सिविल अस्पताल के दवा स्टोर, बायोमेडिकल वेस्ट डिस्पोजल यार्ड, फायर उपकरणों और इमरजेंसी एग्जिट का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कई वार्डों और कॉरिडोर में फायर एक्सटिंग्विशर निर्धारित स्थान पर नहीं मिले। इस पर टीम ने फायर सेफ्टी व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने और आवश्यक उपकरण लगाने के निर्देश दिए।
डॉ. विकास कुमार ने बताया कि कायाकल्प कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता, सुरक्षा और गुणवत्ता के उच्च मानक सुनिश्चित करना है। वहीं डॉ. आरएस चौहान ने कहा कि टीम की ओर से दिए गए सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा और सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


कोट
कायाकल्प सिर्फ निरीक्षण नहीं, बल्कि सुधार की प्रक्रिया है। हमारा प्रयास है कि मरीजों को साफ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। फायर सेफ्टी जैसे बिंदुओं पर तत्काल सुधार जरूरी है।
- डॉ. विकास कुमार, नोडल अधिकारी, क्वालिटी टीम

कोट

टीम द्वारा दिए गए सुझावों पर जल्द अमल किया जाएगा और कायाकल्प के मानकों को पूरा करने के लिए सभी विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं।
— डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed