फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   House under construction collapsed in Shani Dev Colony, life disrupted due to rain

Panchkula News: शनि देव कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान ध्वस्त, बरसात के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त

Thu, 13 Jul 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
House under construction collapsed in Shani Dev Colony, life disrupted due to rain
कालका। बरसात के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शनि देव कॉलोनी के साथ बना निर्माणाधीन मकान भी पूरी तरह ध्वस्त हो गया। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बुधवार को नगर परिषद के अधिकारियों की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बरसात के कारण रामबाग रोड पर बने पुल के साथ लगती दीवार गिरने के कगार पर है। यह सुरक्षा दीवार पुल के साथ बनी हुई है जिसकी लंबाई लगभग पांच फुट के करीब है।
विज्ञापन



उधर, सुखना-चो में आए तेज बहाव के चलते सारंगपुर कॉलोनी के कुछ घर जोकि नदी के समीप बने हुए हैं उन पर खतरा मंडरा रहा है। कुछ लोगों ने तो अपने घर खली भी कर दिए हैं। बता दें कि सारंगपुर कॉलोनी के आगे नदी के साथ लगते कुछ डंगे तेज बहाव के चलते ध्वस्त हो गए हैं। ऐसे में कॉलोनी के जो घर नदी के समीप बने हुए हैं उनमें रहने वाले लोग अनहोनी के भय के चलते दिन रात जागने पर मजबूर हैं। उधर, टिब्बी मोहल्ला कालका में भी बरसात के कारण एक डंगा टूटने के कारण निर्माणाधीन मकान की पीछे की दीवार गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed