फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hopes from elders are broken, now children will fight for a paved road in the village

Panchkula News: बड़ों से उम्मीद टूटीं, अब गांव में पक्के रास्ते के लिए लड़ाई लड़ेंगे बच्चे

Sat, 13 Sep 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Hopes from elders are broken, now children will fight for a paved road in the village
पंचकूला। आजादी के 78 साल बीत गए लेकिन पंचकूला जिले के गांव गुमथला में अब भी पक्के रास्ते का सपना अधूरा है। प्रशासन और नेताओं से उम्मीदें टूटने के बाद अब गांव के बच्चों ने मोर्चा संभाल लिया है। स्कूल जाने वाले बच्चों ने अभिभावकों के साथ जिला सचिवालय पहुंचकर एसडीएम को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा और पक्के रास्ते की मांग की।
विज्ञापन

गांववासी प्रदीप कुमार ने बताया कि रास्ता न होने से गांव के लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को स्कूल आने-जाने में होती है। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। गांववासियों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन और विधायक से गुहार लगाई है मगर समस्या का हल नहीं हुआ। थक-हार कर अब बच्चों ने खुद आवाज उठाई है। जिला सचिवालय में बच्चों के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed