फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hookah is being served even after the ban

Panchkula News: रोक के बाद भी परोसा जा रहा हुक्का

Mon, 18 Dec 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Hookah is being served even after the ban
चार माह में 25 लाउंज बार मालिकों के खिलाफ केस दर्ज, 200 हुक्के बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। प्रतिबंध के बावजूद जिले के क्लबों, लाउंज बार और रेस्टोरेंटों में खुलेआम हुक्का गुड़गुड़ाया जा रहा है। हरियाणा के गृह विभाग ने फ्लेवर्ड हुक्के को नुकसानदायक बताकर सभी पुलिस कमिश्नर और उपायुक्तों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उसके बाद भी हुक्का पिलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
शनिवार की रात सेक्टर-11 स्थित कोको क्लब में ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा था। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली, पुलिस ने तुरंत छापा मारकर मौके से 8 हुक्के बरामद किए। पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-11 स्थित कोको कैफे और बार में मैनेजर विनय ढकोली और जगमोहन कैप्टन मनीमाजरा बार में हुक्का पिला रहे हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची हुक्कों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चार माह में शहर के लाउंज बार और क्लब में हुक्का सर्व करने को लेकर अलग-अलग टीमों ने छापा मारा है। इसमें चार माह में 25 लाउंज बार मालिकों के खिलाफ मामले दर्ज किया गया है। करीब 200 हुक्के पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर में 26 क्लबों, लाउंज बार और रेस्टोरेंट में मारा छापा
सितंबर में 26 क्लबों, लाउंज बार और रेस्टोरेंट में अलग-अलग टीमों ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने 67 हुक्के और 61 अलग-अलग फ्लेवर कब्जे में लिए। पुलिस ने पांच क्लबों और रेस्टोरेंटों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। डीसीपी ने करीब पांच माह से हुक्का पिलाने पर प्रतिबंध लगाकर धारा 144 लगाई हुई है। उसके बाद भी रेस्टोरेंट, कैफे, लाउंज बार मालिक ग्राहकों को हुक्का परोस रहे हैं।

- नवंबर में सेक्टर-5 के दो लाउंज बारों में की छापा मारा
- डीसीपी ने नवंबर में ही सेक्टर-5 के मॉब क्लब में देर रात छापे के दौरान तीन हुक्के बरामद किए
- अप्रैल में छापा मारकर 23 हुक्के, 15 प्रकार के निकोटीन बरामद किए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed