फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Himachal scholarship scam: ED raids in Panchkula, Vikas Bansal arrested

हिमाचल का छात्रवृत्ति घोटाला : पंचकूला में ईडी का मारा छापा, विकास बंसल गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Himachal scholarship scam: ED raids in Panchkula, Vikas Bansal arrested
विकास बंसल की कोठी पर मौजूद पुलिस। संवाद 
पंचकूला। 181 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप का गबन करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने वीरवार को पंचकूला के सेक्टर-16 में विकास बंसल की कोठी नंबर-376 पर छापा मारा। विकास कालाअंब स्थित हिमाचल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के एमडी रजनीश बंसल के भाई हैं। स्कॉलरशिप की राशि हिमाचल प्रदेश के करीब 32000 विद्यार्थियों के खातों में जानी थी।
विज्ञापन

यह गबन वर्ष-2012 से 2017 के मध्य हुआ था। धन शोधन मामले में ईडी की टीम ने करीब दस घंटे की कार्रवाई के बाद दस्तावेज साथ लेकर गई है। छापे के दौरान कोठी में विकास बंसल मौजूद रहे। ईडी के करीब 10 से 12 अधिकारियों की टीम ने सुबह 9:00 बजे से कोठी के तीसरे और चौथे फ्लोर की जांच की। इस दौरान किसी को भी बाहर नहीं निकलने दिया। कोठी में मौजूद सभी सदस्यों के फोन भी स्विच ऑफ करवा दिए। शाम सात बजे ईडी की टीम विकास बंसल को गिरफ्तार कर शिमला ले गई।
विज्ञापन


25 करोड़ रुपये की मांगी थी रिश्वत
स्कॉलरशिप घोटाले में सीबीआई की टीम शिमला ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप, उसके भाई विकासदीप, चचेरे भाई नीरज और दिल्ली सीबीआई मुख्यालय के डीएसपी बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। दरअसल इस स्कॉलरशिप घोटाले में नामजद शिक्षण संस्थानों के संचालकों से ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप ने धन शोधन में उन्हें राहत देने के लिए 25 करोड़ रुपये रिश्वत मांगी थी, हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच ढाई करोड़ रुपये में सौदा तैयार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाअंब स्थित हिमाचल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संचालक रजनीश बंसल और एक अन्य संचालक मोहाली निवासी भूपेंद्र सिंह ने रिश्वत मांगने के संबंध में शिकायत सीबीआई को दी थी। इसके बाद 23 नवंबर 2024 को सीबीआई की टीम ने ईडी सहायक निदेशक विशालदीप के भाई विकास दीप को 54 लाख रुपये की रिश्वत राशि के साथ जींद में एक होटल से गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर भिवानी से चचेरे भाई नीरज को भी गिरफ्तार किया था, विशालदीप को सीबीआई की जांच टीम ने मुंबई में गिरफ्तार किया था।

रोहित गुर्जर के नाम से धमकी दिलवाने का आरोप

इसी बीच 4 जनवरी को हिमाचल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संचालक रजनीश बंसल ने पंचकूला पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उससे रोहित गुर्जर नाम से अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। साथ ही विशालदीप के खिलाफ दर्ज मामले में शिकायत वापस लेने के लिए भी कहा था। शिकायत के आधार पर पंचकूला पुलिस ने विशालदीप, रोहित गुर्जर के खिलाफ रिश्वत मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था।

पंचकूला सीआईए की टीम ने विशालदीप को 9 जनवरी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था और उसे पंचकूला कोर्ट में पेश कर उसका 5 दिन का डिमांड लिया गया था। इस मामले में पंचकूला पुलिस दो अन्य आरोपियों के बीच गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी मिली है कि रजनीश बंसल और उसके भाई के खिलाफ शिमला आईडी कार्यालय में स्कॉलरशिप घोटाले में धन शोधन को लेकर पिछले लंबे समय से जांच चल रही है। इसी मामले की जांच ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप द्वारा की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed