फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal Darshan Express on Kalka Shimla railway track on christmas

क्रिसमस पर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर दौड़ी हिम दर्शन एक्सप्रेस, गुब्बारों से सजाई गई ट्रेन

Thu, 26 Dec 2019 02:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालका(पंचकूला) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 26 Dec 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
Himachal Darshan Express on Kalka Shimla railway track on christmas
हिम दर्शन एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर हिम दर्शन एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 52459 ) कालका स्टेशन से ठीक सुबह 7.00 बजे शिमला के लिए रवाना हुई। इसके साथ ही अंबाला मंडल के विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेल खंड पर इस संपूर्ण विस्ताडोम कोच ट्रेन सेवा का शुभारंभ हो गया। इस अनोखी ट्रेन में सफर करने वाले सैलानियों मेें उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन


कालका-शिमला रेलवे भारत में मौजूद पांच हिल रेलवे खंडों में एक है। अन्य चार हिल रेलवे दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, नीलगिरि पर्वत रेलवे, कांगड़ा वैली रेलवे तथा मथेरण हिल रेलवे है। इनमें से कालका-शिमला रेलवे, नीलगिरि पर्वत रेलवे व दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के साथ यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल है, जो कि इस सेक्शन की महत्ता को दर्शाता है। हिम दर्शन ट्रेन में छह विस्ताडोम कोच और एक सहयात्री सामान कोच (एसएलआर) है।
विज्ञापन


यह 6 विस्ताडोम कोच आधुनिक तकनीकी से निर्मित व उच्चस्तरीय सुविधाओं से युक्त हैं। जैसे बडे़ व चौड़े शीशे की खिड़कियां, शीशे की छत, खिड़कियों व छत को छाया देने के लिए हनीकांब ब्लाइंड्स, एक कोच में दो एसी, रिवर्सिबल व समायोजन योग्य आरामदायक सीटें, आधुनिक टायलेट की सुविधा तथा उच्चस्तरीय एलईडी लाइटिंग की सुविधा के साथ-साथ आधुनिक विद्युत स्विच उपलब्ध कराए गए हैं। इस ट्रेन से यात्रा के दौरान यात्री अपनी सीट पर बैठे- बैठे कालका-शिमला सेक्शन के मध्य फैली हिमालय की खूबसूरती व मनोरम दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन रहा फूल रश
यात्रियों में इस ट्रेन के प्रति काफी उत्साह रहा। बुधवार को ट्रेन के पहले दिन ही शत प्रतिशत यात्री उपलब्धता थी। ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन अपने सहयोगी स्टाफ के साथ खुद कालका स्टेशन पर मौजूद थे और यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद स्वरूप फूल, मिठाई, चॉकलेट इत्यादि से उनका स्वागत कर आभार जताया।

बड़ोग स्टेशन पर दिया गया है ठहराव
हिम दर्शन ट्रेन का रास्ते में दोनों तरफ से बड़ोग स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में प्रारंभ से अंत तक का नीति के आधार पर एक किराया 630 रुपये रखा गया है जो सबके लिए समान है। इस ट्रेन में कोई भी किराया रियायत लागू नहीं है।


अंबाला मंडल समय-समय पर यात्रियों की सुविधा और मांग के अनुरूप सेवाएं देता रहा है। ऐसे और नए-नए नवाचारों को यात्रियों की सेवा में समय-समय पर प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है।
- हरि मोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed