{"_id":"6838ba79ee89c1a8bd092dcb","slug":"high-speed-vehicle-hits-bike-rider-young-man-dies-panchkula-news-c-87-1-pan1009-123139-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत
Fri, 30 May 2025 01:20 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 30 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
चंडीमंदिर ढाबे पर खाना खाकर बाइक से घर लौट रहे थे दोनों युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पिंजौर निवासी युवक की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हितेश नाम के युवक की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात करीब 10 बजे चंडीमंदिर लाइट पॉइंट के पास हुआ, जब वह अपने दोस्त के साथ खाना खाकर घर लौट रहा था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सन्नी पुत्र नक्षत्र सिंह (26) निवासी पिंजौर सैनी मोहल्ला अपने दोस्त हितेश के साथ बुधवार देर रात चंडीमंदिर स्थित ढाबे पर खाना खाकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। सन्नी बाइक चला रहा था और हितेश पीछे बैठा था। जैसे ही वे चंडीमंदिर की लाइटों को पार कर रहे थे, पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही एक गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हितेश उछलकर सड़क पर गिर गया और उसका सिर सड़क से जा टकराया। वहीं सन्नी भी गिर पड़ा और घायल हो गया। हादसे के बाद गाड़ी चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। सन्नी को प्राथमिक उपचार के लिए पिंजौर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल हितेश को सेक्टर-6 पंचकूला के सिविल अस्पताल और फिर सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर किया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना चंडीमंदिर में पुलिस ने घायल सन्नी की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।