फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   High court seeks response on sacking of SDM driver in case of comment on Dushyant

दुष्यंत पर टिप्पणी मामले में हाईकोर्ट ने एसडीएम के ड्राइवर को बर्खास्त करने पर मांगा जवाब

Fri, 25 Dec 2020 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
High court seeks response on sacking of SDM driver in case of comment on Dushyant
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया पर हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर टिप्पणी करने के चलते हांसी के एसडीएम के ड्राइवर को बर्खास्त करने पर हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए पन्ना लाल ने बताया कि वह आउटसोर्सिंग के माध्यम से ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। उस पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए 15 दिसंबर को उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। याची ने कहा कि जिस पोस्ट के चलते उसे बर्खास्त किया गया है वह बहुत पुरानी पोस्ट है। यह पोस्ट दुष्यंत के उप मुख्यमंत्री बनने से पहले डाली गई थी। बिना याची को कोई नोटिस दिए और बिना उसका पक्ष जाने उसे बर्खास्त कर दिया गया। इस मामले में कोई भी कार्रवाई करने से पहले याची का पक्ष जानना और जांच आवश्यक थी जो नहीं की गई। ऐसे में हाईकोर्ट से यह आदेश खारिज करने की अपील की गई। हाईकोर्ट ने अब इस मामले में हरियाणा सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed