{"_id":"6578bbd13dc8ad56d10b145a","slug":"high-command-did-not-ask-for-alliance-with-any-party-raja-vading-pkl-office-news-c-16-1-pkl1037-304612-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हाईकमान ने किसी दल से गठबंधन को नहीं कहाः राजा वड़िंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हाईकमान ने किसी दल से गठबंधन को नहीं कहाः राजा वड़िंग
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी हाईकमान ने पंजाब में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है और न ही ऐसी कोई हिदायत जारी की गई है। हाईकमान ने उन्हें पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर गठबंधन को लेकर पार्टी हाईकमान कोई निर्देश देगा तो वही होगा जो हाईकमान चाहेगा।
मंगलवार को जारी बयान में राजा वड़िंग ने कहा, ‘अभी तक पार्टी हाईकमान की ओर से यही संदेश आया है कि आप सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करें।’ उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन लोगों के बारे में विवरण मांगा है, जो चुनाव लड़ सकते हैं। आप के साथ गठबंधन करके 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘फिलहाल मैं कहना चाहता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से अगर कोई संदेश आएगा तो वह पीपीसीसी अध्यक्ष होने के नाते मेरे पास ही आएगा। अब तक ऐसा कोई संदेश नहीं मिला है कि आप मिलकर चुनाव लड़ें या किसी गठबंधन में शामिल हों। वैसे आलाकमान जो कहेगा वही होगा।’
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत अनेक घटक दल अलग-अलग राज्यों में सीट बंटवारे पर फैसला लेने का दबाव बना रहे हैं ताकि उम्मीदवारों को प्रचार करने और अपने क्षेत्र की जमीनी स्थिति समझने का पर्याप्त समय मिल सके। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और आप ने भी गठबंधन का फैसला किया है और उसी के तहत माना जा रहा है कि अन्य राज्यों के साथ-साथ पंजाब में भी कांग्रेस और आप मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पंजाब कांग्रेस के अधिकांश सीनियर नेता राज्य में आप के साथ गठबंधन का विरोध करते रहे हैं और लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन के भी खिलाफ हैं।
विज्ञापन
मूसेवाला के पिता चुनाव लड़ना चाहें तो स्वागत हैं: राजा वड़िंग
पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को लोकसभा चुनाव में टिकट देने के संकेत दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा कि अगर सिद्धू मूसेवाला के पिता अगले साल चुनाव लड़ने में रुचि दिखाते हैं तो पार्टी में उनका स्वागत है। वड़िंग ने कहा कि पार्टी के लिए उनका चुनाव लड़ने का फैसला सही साबित होगा। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह कांग्रेस के सदस्य थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मानसा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।