फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   High blood pressure is silently damaging your kidneys, revealed in PGI survey

Panchkula News: हाई ब्लड प्रेशर चुपचाप बिगाड़ रहा आपकी किडनी, पीजीआई सर्वे में खुलासा

Mon, 17 Mar 2025 01:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 17 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
High blood pressure is silently damaging your kidneys, revealed in PGI survey
चंडीगढ़। क्या आप जानते हैं कि ब्लड प्रेशर की एक छोटी सी लापरवाही आपकी किडनी को धीरे-धीरे खराब कर सकती है। बिना किसी बड़े लक्षण के अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर किडनी फेल होने का सबसे बड़ा कारण बन सकता है।
विज्ञापन

इसी खतरे को समझाने के लिए पीजीआई के आहार विज्ञान विभाग ने विश्व किडनी दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नई ओपीडी, उन्नत हृदय केंद्र सहित सभी ओपीडी में विशेष आहार परामर्श शिविर लगाए गए, जहां विशेषज्ञों ने बताया कि गलत खानपान और जीवनशैली किडनी की सेहत पर सीधा असर डालती है।
विज्ञापन

पीजीआई ने इस अभियान के तहत 60 मरीजों पर एक सर्वे किया। इसमें हैरान करने वाले तथ्य सामने आए कि लगभग आधे मरीज (48.6%) ब्लड प्रेशर की दवाएं नियमित रूप से नहीं लेते, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसकी जरूरत नहीं। 31.4% मरीजों का मानना है कि जब ब्लड प्रेशर सामान्य लगे, तो दवा छोड़ सकते हैं, जबकि ऐसा करना किडनी के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9.1% मरीजों में रात में बार-बार पेशाब आना और पैरों में सूजन जैसे किडनी फेल के शुरुआती लक्षण पाए गए। 21% मरीजों ने ब्लड प्रेशर ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खों और बिना वैज्ञानिक प्रमाण वाले उपायों का सहारा लिया। 70.45% मरीजों की फल और सब्जियों की खपत बेहद कम थी, जबकि ये हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। 54.55% मरीज दिनभर में सिर्फ 3-4 गिलास पानी ही पीते हैं, जो किडनी की सेहत के लिए नुकसानदेह है।
विशेषज्ञों की चेतावनी- जागरूकता ही बचाव है
कार्यक्रम में मुख्य आहार विशेषज्ञ डॉ. नैंसी साहनी, वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ बीएन बेहड़ा, सुनीला छेत्री और प्रतिभा ने संतुलित आहार, उचित जल सेवन और नमक की सही मात्रा के महत्व पर जोर दिया। आंतरिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. आशीष भल्ला ने मरीजों को बताया कि ब्लड प्रेशर की दवाएं छोड़ना, हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों को नजरअंदाज करना और बिना सोचे-समझे वैकल्पिक चिकित्सा का सहारा लेना– ये सभी आदतें किडनी के लिए घातक हो सकती हैं।

पीजीआई का संकल्प – एक दिन नहीं, सालभर चलेगा अभियान
पीजीआई के अनुसार, यह अभियान सिर्फ एक दिन की जागरूकता तक सीमित नहीं रहेगा। मरीजों को लगातार सही आहार और जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि वे खुद को किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों से बचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed