फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Heavy rain warning in Punjab from today for three days

Panchkula News: पंजाब में आज से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी

Thu, 28 Aug 2025 09:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain warning in Punjab from today for three days
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। मौसम विभाग ने पंजाब में शुक्रवार से तीन दिन भारी बारिश पड़ने का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। वीरवार को पंजाब में मौसम मुख्यता शुष्क बना रहा, जिसके चलते तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल पारा सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे अधिक 38.6 डिग्री का अधिकतम पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य के पास दर्ज किया गया। सबसे कम 22.5 डिग्री की न्यूनतम पारा एसबीएस का दर्ज किया गया।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री, लुधियाना का 34.0 डिग्री, पटियाला का भी 34.0 डिग्री, पठानकोट का 33.7 डिग्री, बठिंडा का 35.0 डिग्री, फाजिल्का का 32.4 डिग्री, फिरोजपुर का 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 25.8 डिग्री, लुधियाना का न्यूनतम पारा 25.6 डिग्री, पटियाला का 26.8 डिग्री, पठानकोट का 33.7 डिग्री, बठिंडा का 28.5 डिग्री, होशियारपुर का 24.6 डिग्री, फरीदकोट का 27.7 डिग्री, फिरोजपुर का 26.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed