Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand for permission to keep mini cows (up to two feet in height)

Panchkula News: दो फीट तक की मिनी गाय पालने की अनुमति देने की मांग

Thu, 19 Nov 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Demand for permission to keep mini cows (up to two feet in height)
पंचकूला। शहर में अब लोग अपने घरों में छोटी कद-काठी वाली मिनी गाय भी पाल सकेंगे। इसके लिए नगर निगम की ओर से अनुमति देने की मांग उठाई गई है। नगर निगम के वार्ड नंबर-4 से भाजपा पार्षद भारत हितैषी आगामी हाउस बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव रखेंगे। उन्होंने दो फीट तक की ऊंचाई वाली मिनी गायों को नियमों के तहत पालने की अनुमति देने की मांग की है। हितैषी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। इसके बावजूद शहरों में जगह की कमी के कारण लोग चाहकर भी अपने घरों में गाय नहीं पाल पाते। यही वजह है कि कई गायें सड़कों पर घूमती नजर आती हैं। छोटी कद-काठी वाली मिनी गायें शहरी परिवारों के लिए अच्छा विकल्प बन सकती हैं। इससे लोग अपने घरों में गाय पाल सकेंगे और गौसेवा को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने सुझाव दिया कि नगर निगम क्षेत्र में मिनी गाय पालने के लिए कुछ नियम तय किए जाएं। इसके तहत गाय रखने के लिए पर्याप्त जगह, साफ-सफाई, भोजन, पानी और देखभाल की व्यवस्था अनिवार्य हो। पशुओं के स्वास्थ्य और सार्वजनिक स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों से सलाह लेकर नीति बनाई जाए, ताकि किसी को परेशानी न हो। उन्होंने आंध्र प्रदेश की पुंगनूर नस्ल की गायों का उदाहरण देते हुए बताया कि इनका आकार सामान्य गायों से काफी छोटा होता है। इनकी ऊंचाई करीब 16 इंच से दो फीट तक और वजन लगभग 50 से 60 किलोग्राम बताया जाता है। कम जगह में पालन संभव होने के कारण ये शहरी परिवारों के लिए उपयोगी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed