Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   113 dengue cases reported in Panchkula so far; 8,943 notices issued

Panchkula News: पंचकूला में डेंगू के अब तक 113 मरीज मिले, 8943 को नोटिस

Thu, 19 Nov 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
113 dengue cases reported in Panchkula so far; 8,943 notices issued
पंचकूला। जिले में डेंगू और मलेरिया के मामलों में फिलहाल राहत है। 18 नवंबर को डेंगू और मलेरिया का कोई नया मरीज सामने नहीं आया। हालांकि, इस साल अब तक डेंगू के 113 मरीज मिल चुके हैं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 108 मामले सामने आए थे। राहत की बात यह है कि इस साल डेंगू से जिले में किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शहरी पंचकूला में सबसे अधिक 42 डेंगू मरीज मिले हैं। सूरजपुर में 29, पिंजौर में 21, कोट में 6, कालका में 5, पुराना पंचकूला में 4, रायपुररानी में 3, मोरनी में 1, नानकपुर में 1 और बरवाला में 1 मरीज मिला है।
विज्ञापन

मलेरिया के इस साल अब तक 11 मामले सामने आए हैं। इनमें पुराना पंचकूला में सबसे अधिक 9, पिंजौर और शहरी पंचकूला में एक-एक मरीज मिला है। पिछले साल इसी अवधि तक मलेरिया के 10 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छरों की रोकथाम के लिए जारी किए 8943 नोटिस
मच्छरों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जा रही है। 15 नवंबर तक स्वास्थ्य विभाग नगर उपविधि अधिनियम 1973 की धारा 214 के तहत 8943 नोटिस जारी कर चुका है। ये नोटिस उन स्थानों पर दिए गए हैं, जहां मच्छरों के पनपने की आशंका मिली।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। कूलर, गमलों, पुराने टायरों और खाली बर्तनों में पानी जमा न होने दें। सप्ताह में एक बार इनकी सफाई जरूर करें। बुखार होने पर खुद दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed