Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fog to affect 24 pairs of trains from December to February; many will be cancelled, while some will run only up to Ambala.

Panchkula News: कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक 24 जोड़ी ट्रेनों पर असर, कई रद्द तो कुछ अंबाला तक ही चलेंगी

Thu, 19 Nov 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fog to affect 24 pairs of trains from December to February; many will be cancelled, while some will run only up to Ambala.
पंचकूला। चंडीगढ़। सर्दियों में घने कोहरे के कारण चंडीगढ़ आने-जाने वाली कई रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने और कुछ के मार्ग सीमित करने का फैसला लिया है। चंडीगढ़-अमृतसर और चंडीगढ़-फिरोजपुर ट्रेनें तीन महीने तक नहीं चलेंगी। वहीं, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस निर्धारित दिनों में रद्द रहेगी। कालका-कटरा ट्रेन भी सप्ताह में दो दिन नहीं चलेगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 14542 अमृतसर-चंडीगढ़ दो दिसंबर से एक मार्च तक और 14541 चंडीगढ़-अमृतसर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रतिदिन रद्द रहेगी। इसी तरह 14630 फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक दिसंबर से 28 फरवरी और 14629 चंडीगढ़-फिरोजपुर दो दिसंबर से एक मार्च तक नहीं चलेगी।
विज्ञापन

डिब्रूगढ़ और कटरा जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित
डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903) चार दिसंबर से 26 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को रद्द रहेगी। वापसी में ट्रेन (15904) छह दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को नहीं चलेगी। श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कालका (14504) दो दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को रद्द रहेगी। कालका-कटरा (14503) एक दिसंबर से 26 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली-जालंधर सिटी ट्रेन (14681) एक दिसंबर से 28 फरवरी तक जालंधर के बजाय अंबाला छावनी तक ही आएगी। वापसी में ट्रेन (14682) दो दिसंबर से एक मार्च तक अंबाला छावनी से रवाना होगी।
ये ट्रेनें भी रहेंगी प्रभावित
- काठगोदाम-जम्मूतवी (12207) प्रत्येक मंगलवार और जम्मूतवी-काठगोदाम (12208) प्रत्येक रविवार को रद्द रहेगी।
- योग नगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी (14605) प्रत्येक सोमवार और वापसी ट्रेन (14606) प्रत्येक रविवार को नहीं चलेगी।
- अमृतसर-नंगल डैम (14505) और वापसी ट्रेन (14506) एक दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रतिदिन रद्द रहेंगी।
- बरौनी-अंबाला (14523) प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार तथा अंबाला-बरौनी (14524) प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को रद्द रहेगी।
- लालकुआं-अमृतसर (14615) और वापसी ट्रेन (14616) प्रत्येक शनिवार को नहीं चलेगी।
- पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर (14617) और वापसी ट्रेन (14618) निर्धारित अवधि में प्रतिदिन रद्द रहेंगी।
- आगरा फोर्ट-होशियारपुर (11905) प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार तथा वापसी ट्रेन (11906) मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed