फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Heavy rain alert for three days in Punjab, monsoon will arrive on 22-23

Panchkula News: पंजाब में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, 22-23 का मानसून देगा दस्तक

Thu, 19 Jun 2025 09:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain alert for three days in Punjab, monsoon will arrive on 22-23
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला।
पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले चार से पांच दिनों में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बन रही हैं। मौसम विभाग ने पहले 27 व 28 जून काे मानसून पहुंचने की संभावना जताई थी लेकिन अब यह समय से पहले 22-23 जून को दस्तक दे सकता है। वीरवार को मौसम शुष्क रहने के चलते तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। लेकिन अमृतसर, लुधियाना व पटियाला का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे अधिक 40 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 2.3 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 24.9 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार से तीन दिन पंजाब में कईं जगहों पर तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश पड़ने की संभावना जताई है। इससे पहले शुक्रवार को भी पंजाब में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश पड़ सकती है। आने वाले दिनों में पंजाब के तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे), लुधियाना का 36.1 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), पटियाला का 37.1 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे), पठानकोट का 35.8 डिग्री, फरीदकोट का 38.0 डिग्री, फिरोजपुर का 36.6 डिग्री, जालंधर का 36.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 29.7 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का 27.9 डिग्री, पटियाला का 27.6 डिग्री, बठिंडा का 26.5 डिग्री. फरीदकोट का 28.2 डिग्री, एसबीएस नगर का 26.6 डिग्री, गुरदासपुर का 28.0 और जालंधर का 27.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed