फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Heard the problems of the workers from the head of the Public Health Employees Union

Panchkula News: पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ के प्रधान से सुनीं वर्करों की समस्याएं

Wed, 11 Jun 2025 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Heard the problems of the workers from the head of the Public Health Employees Union
पंचकूला। हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ-2106 की मासिक बैठक गांव मट्टावाला के ट्यूबवेल नंबर-1 पर हुई। यह बैठक जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ एवं जिला प्रधान हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन जसविंदर राणा ने किया और जिला प्रधान शंभू गुर्जर श्यामटू ने वर्करों की समस्याएं सुनीं। कर्मचारियों ने एक्सईएन समीर शर्मा, एसडीओ धर्मेंद्र और जेई लोकेश कुमार और इंद्रजीत धन्यवाद किया। उन्होंने कर्मचारियों की पहली मांगों को पूरा करवाया और दो महीने का वेतन दिलवाने का काम किया। इस मौके पर ओमप्रकाश शास्त्री ने एसओपी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीरवार को मीडिया से बातचीत में सर्विस एक्ट लागू करने में हो रही देरी के बारे में बयान दिया है। कहा कि हमने सर्विस रूल बनाकर कर्मचारी संगठनों को उनकी कॉपी दी थी, जिससे सर्विस रूल में अगर कोई कमी या सुझाव हो तो संगठन अध्ययन करके अपने सुझाव दे। उन्होंने कहा की संघ ने एक सप्ताह बाद ही अपने सुझाव हरियाणा सरकार को दे दिए थे। संघ हरियाणा सरकार से मांग करता है जल्द से जल्द सर्विस रूल लागू नहीं किया तो प्रदेश कार्य समिति की मीटिंग बुलाकर आंदोलन की घोषणा करेगी। जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। बैठक में काफी संख्या में पब्लिक हेल्थ कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed