फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Health Department will run BCG vaccination campaign to prevent TB from January 15

Panchkula News: स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 जनवरी से टीबी से बचाव को लेकर चलेगा बीसीजी टीकाकरण अभियान

Tue, 19 Dec 2023 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Health Department will run BCG vaccination campaign to prevent TB from January 15
- शुगर, टीबी और चैन स्मोकिंग के मरीजों को लगाया जाएगा टीका
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 जनवरी से टीबी से बचाने के लिए बीसीजी वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें मरीजों की सहमति के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण किया जाएगा। इसमें पहले फेज में शुगर, टीबी और चैन स्मोकिंग के टीबी मरीजों को टीका लगाया जाएगा। इसमें जिन मरीजों में टीबी के अलावा अन्य गंभीर बीमारी है, उसे पहले फेज में वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा। सोमवार को वैक्सीनेशन को लेकर जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
इसमें बैठक के दौरान पंचकूला की सीएमओ मुक्ता कुमार की ओर से टीबी से बचाव के लिए बीसीजी वैक्सीनेशन करने के प्रशिक्षण नर्सों व डॉक्टरों को देने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 15 जनवरी से काम शुरू हो जाएगा। इसमें डॉक्टरों की टीम गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करेेगी। इसके साथ ही जो लोग बीसीजी वैक्सीनेशन करवाने को तैयार होंगे। उन्हें यह वैक्सीनेशन लगाई जाएगी। इसमें शुगर, टीबी और चैन स्मोकिंग को पहले फेज मे लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीसीजी टीकाकरण 60 वर्ष से उपर और 18 वर्ष से 59 वर्ष के चयनित जिनकों शुगर, टीबी और चैन स्मोकिंग से ग्रसित है उनको लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार ने उपायुक्त को बताया पंचकूला जिले में लगभग टीबी के 820 रोगी है। पिंजौर खंड का गांव थाने की सैर हरियाणा की पहली टीबी मुक्त पंचायत है। इस गांव में कोई भी टीबी का रोगी नही है। डाक्टर मुक्ता ने जिले के लोगों से निक्षय मित्र बनने की अपील की ताकि टीबी के मरीजों को जागरूक व उनका समय पर इलाज किया जा सके। इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन डाक्टर मीनू शासन, आईएमए के प्रेसिडेंट डॉक्टर सलिल बंसल, डाक्टर मोनिका कौरा, डाक्टर विकास गुप्ता, एसएमओ सोनू अरोड़ा, निरोगी हरियाणा पंचकूला की इंचार्ज डॉक्टर मानकीरत तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपायुक्त ने अवैध लिंग जांच करनेे वालों पर छापेमारी कर शिकंजा कसने के दिए निर्देश
उपायुक्त सुशील सारवान ने लघु सचिवालय के सभागार में गर्वनिंग बाॅडी की केंद्र व राज्य सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं को लेकर संबंधित स्टेक होल्डर के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जिले में लिंगानुपात हरियाणा के अन्य जिलों से बेहतर है, परंतु इस पर तेजी से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने पीसी - पीएनडीटी एक्ट के विरूद्ध लिंग जांच, एनटीपी किट अभियान चलाकर अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध रेड करके उन्हें चंगुल में लें ताकि इस तरह के अवैध कार्य जिले में न हो सकें और लिंगानुपात बेहतर हो सके। पंचकूला उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि चिरायु कार्ड के प्रति ग्रामीणों को शिविर लगाकर जागरूक करें ताकि जिलें का कोई भी व्यक्ति इलाज के बिना न रह सकें और ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण चिरायु कार्ड बनवाकर स्वास्थ्य लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed