फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana Police B team came first, Assam Rifles A team came second

Panchkula News: हरियाणा पुलिस की बी टीम को प्रथम, असम राइफल की ए टीम रही द्वितीय

Sat, 22 Mar 2025 11:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Haryana Police B team came first, Assam Rifles A team came second
घुड़सवारी प्रतियोगिता में घुड़सवार। संवाद 
पंचकूला। आईटीबीपी भानू में 43वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता और घुड़सवार पुलिस ड्यूटी मीट-2025 में शनिवार को जवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें हरियाणा पुलिस की बी टीम ने प्रथम, असम राइफल की ए टीम ने द्वितीय और पंजाब पुलिस की बी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टेंट पेगिंग टीम प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस की बी टीम के अश्व मृगनैनी के साथ घुड़सवार एएसआई हरिकेश, अश्व पद्मिनी के साथ घुड़सवार हेड कांस्टेबल सुरेश, अश्व सुल्तान के साथ घुड़सवार एसआई प्रदीप और अश्व करिश्मा के साथ घुड़सवार एएसआई रणबीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दूसरा स्थान असम राइफल की ए टीम के अश्व तेजस के साथ घुड़सवार दिनेश कारलेकर, अश्व सम्राट के साथ घुड़सवार संतोष कुमार दास, अश्व ग्लोरियस के साथ घुड़सवार बीआर जेना और अश्व मोनार्क के साथ घुड़सवार हवलदार डब्लू लम्माटी ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान पंजाब पुलिस की बी टीम के अश्व तूफान के साथ घुड़सवार एएसआई गुरदीप सिंह, अश्व आफताब के साथ घुड़सवार एएसआई मंजीत सिंह, अश्व डॉल्फ़िन के साथ घुड़सवार सीनियर कांस्टेबल रमन कुमार, अश्व सुल्तान के साथ घुड़सवार सीनियर कांस्टेबल करणदीप सिंह ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 4-4 घोड़े और घुड़सवारों की टीम होती है।
विज्ञापन

इसको दो राउंड में करवाया जाता है। पहले राउंड में परेग की चौड़ाई 6 सेंटीमीटर की होती है। उसको भाले से उठाना होता है, जबकि दूसरे राउंड में परेग की चौड़ाई 4 सेंटीमीटर की होती है। इसको तलवार से उठाना होता है। परेग की कुल लंबाई 30 सेंटीमीटर होती है। यह 13 सेंटीमीटर जमीन के अंदर और 17 सेंटीमीटर जमीन के ऊपर होती है। विजेताओं को आईटीबीपी के उपमहानिरीक्षक ब्रिगेडियर जीएस गिल ने पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed