{"_id":"66927d3db70a83a2cd0d9fad","slug":"haryana-number-bolero-crushed-four-people-sitting-on-the-footpath-two-died-panchkula-news-c-46-1-bth1001-104936-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट-जालंधर हाईवे पर हादसा : हरियाणा नंबर की बोलेरो ने फुटपाथ पर बैठे चार लोगों को रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट-जालंधर हाईवे पर हादसा : हरियाणा नंबर की बोलेरो ने फुटपाथ पर बैठे चार लोगों को रौंदा, दो की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पठानकोट-जालंधर हाईवे पर शुक्रवार देर रात हरियाणा नंबर की बोलेरो कार ने फुटपाथ पर बैठे चार लोगों को कुचल दिया। इनमें 2 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लोगों को टक्कर मारने के बाद बोलेरो ने दो वाहनों को भी टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंच गई।
थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने बोलेरो चालक गांव बरवा, जिला भिवानी, हरियाणा निवासी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मृतकों के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। बोलेरो चालक पठानकोट में सामान छोड़कर लौट रहा था। उसे जालंधर के वर्कशॉप चौक के पास स्थित टैगोर अस्पताल जाना था। मृतक दोनों युवक मजदूरी करते थे। पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस को दिए बयानों में कार चालक ने बताया कि स्टेयरिंग का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।