फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana: Lockdown period extended till June 14 with relief

हरियाणा : राहत के साथ 14 जून तक बढ़ी लॉकडाउन की अवधि

Mon, 07 Jun 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Haryana: Lockdown period extended till June 14 with relief
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ‘महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा’ के तहत लॉकडाउन की अवधि एक सप्ताह बढ़ा दी है। 14 जून तक बढ़ाई अवधि के लिए नए दिशा निर्देशों के तहत प्रदेश के लोगों को आंशिक राहत दी है। अगले सप्ताह नियम कायदों में अधिक ढील मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देश के मुताबिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दुकानों को खोलने की अनुमति सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगी। यह दुकानें दो समूह में ऑड-ईवन फार्मूले के साथ खोली जाएंगी। एक दिन ऑड और दूसरे दिन ईवन फार्मूले के साथ दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। शापिंग मॉल खोलने का समय सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक बढ़ाया गया है। रेस्तरां और बार सहित मॉल में मौजूद होटलों को भी राहत दी गई है। यह होटल 50 प्रतिशत लोगाें के बैठने की अनुमति और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए खुलेंगे। होटलों में नियमित सैनिटाइजेशन आवश्यक होगा। होटल और फास्ट फूड कार्नर रात 10:00 बजे तक होम डिलिवरी का काम कर सकेंगे।
विज्ञापन

21 लोगों के साथ खुलेंगे धार्मिक स्थल
धार्मिक स्थानों को भी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए 21 लोगों की अनुमति के साथ खोलने की छूट दी गई है। यहां पर भी रोजाना सैनिटाइजेशन आवश्यक होगा। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक कॉरपोरेट कार्यालय 50 फीसदी उपस्थिति की अनुमति के साथ खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी व संस्कार में 21 लोग शामिल हो सकेंगे
शादी समारोह और मृतक के संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ा कर 21 कर दी गई है। बारात की अनुमति अभी नहीं दी गई है। शादी समारोह और अंतिम संस्कार के अलावा होने वाले अन्य कार्यक्रमों में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। यह अनुमति संबंधित जिले के उपायुक्त से लेनी होगी। कार्यक्रम से पहले उपायुक्त स्वयं सभी मानकों को देखने के बाद ही अनुमति देंगे।

गोल्फ कोर्स और क्लब भी खुलेंगे
क्लब, रेस्तरां, बार और गोल्फ कोर्स भी 50 प्रतिशत लोगों के बैठने की अनुमति के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। ऐसे प्रतिष्ठान सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खोले जा सकेेंगे। गोल्फ कोर्स आने वाले सदस्य और अन्य लोग प्रबंधन की अनुमति से ही खेल सकेंगे। इस बात का खास ध्यान रखा जाएगा कि लोग यहां एक साथ इकट्ठे न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed