फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana is getting more water than Punjab: Jakhar

हरियाणा को मिल रहा पंजाब से ज्यादा पानी: जाखड़

Fri, 20 Oct 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Haryana is getting more water than Punjab: Jakhar
चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने वीरवार को एसवाईएल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को घेरते हुए कहा है कि हरियाणा को पहले ही पंजाब से ज्यादा पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

‘एक्स’ पर जाखड़ ने जल संसाधन संबंधी रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा- भगवंत मान जी! पंजाब को आज सिर्फ 12.24 एमएएफ पानी ही मिल रहा है जबकि हरियाणा को एसवाईएल के बगैर भी पंजाब से ज्यादा 13.30 एमएएफ पानी मिल रहा है। फिर आपके सांसद संदीप पाठक कौन सा पानी हरियाणा को देने की बात कर रहे हैं? जाखड़ ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा - आंकड़े पढ़ लिया करो और इनको (पाठक) भी पढ़ाओ।
विज्ञापन


जाखड़ ने जल संसाधन के जो आंकड़े पेश किए, उनके अनुसार पंजाब को 1981 के समझौते के तहत रावी-ब्यास से 4.22 एमएएफ पानी मिल रहा है जबकि हरियाणा को 3.50 एमएएफ पानी मिल रहा है। वहीं, सतलुज से पंजाब को 8.02 एमएएफ तो हरियाणा को 4.33 एमएएफ पानी मिल रहा है। यमुना नदी से पंजाब को पानी नहीं मिल रहा लेकिन हरियाणा को 4.65 एमएएफ पानी मिल रहा है। इस तरह पंजाब को कुल 12.24 एमएएफ पानी मिल रहा है जबकि हरियाणा को कुल 12.48 एमएएफ पानी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed