फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana cm lanch two portal for government sevices.

20 साल पुराने नगर निकाय के किराएदारों को मालिकाना हक देने के लिए पोर्टल लांच

Thu, 01 Jul 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Haryana cm lanch two portal for government sevices.
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन के बढ़ते संसार को देखते हुए बुधवार को दो पोर्टल लांच किए हैं। पहल नगर निकाय की संपत्ति पर 20 साल से काबिज किराएदारों को मालिकाना हक देने के लिए हरियाणा निवास में पोर्टल लांच किया। मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना की लांचिंग के दौरान पोर्टल पर पात्र लाभार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए। लोगों को मालिकाना हक के लिए कलेक्टर रेट से भी कम रेट की अदायगी करनी होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनेाहर लाल ने बताया कि इस पोर्टल पर एक जुलाई से आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। योजना की घोषणा के बाद से अब तक शहरी स्थानीय निकाय विभाग के पास 16000 आवेदकों का डाटा उपलब्ध है। आवेदन बढ़ने के साथ एक साप्ताहिक योजना बनाई गई है, जिसके तहत एक सप्ताह में 1000 आवेदनों के बाद आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया स्वत: ही बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्ति के एक माह के अंदर अधिकारी सभी आवेदनों की जांच पड़ताल करेंगे। यदि कोई क्लेम/दावे आते हैं तो उसके एक माह की समाप्ति के बाद सक्षम अधिकारी पड़ताल कर निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि आवेदकों के लिए विशेष रूप से डैशबोर्ड बनाया है, जिस पर आवेदक अपने आवेदन का विवरण देख सकेगा। इससे मैनुअल पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह से समाप्त होगी।
विज्ञापन

दूसरा हरियाणा सरकार से जुड़ी अधिकतम सेवाओं के लिए सरकार ने एक ही पोर्टल बनाया है। इसे सरकार का गेटवे भी कह सकते हैं। जन सहायक के नाम से लांच इस पोर्टल के माध्यम से सरकार तक पहुंचना तो सुलभ होगा ही साथ नौकरी, टेंडर, प्रेस विज्ञप्ति, नई सूचना, कलेंडर और डायरेक्टरी भी इस पर मौजूद रहेगी। इसके अलावा सरकार संबंधी अन्य वेबसाइट और लिंक यहां सर्च करने पर सामने आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि ईज आफ लिविंग के तहत जनता के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा 112, 100, 108, 101, 104, 1091 और 1075 जैसे हेल्पलाइन नंबर भी इस पोर्टल के माध्यम से डायल हो सकेंगे। सरकार की सभी नवीनतम घोषणाओं की जानकारी भी यहां पर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed