फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Harmilap Nagar Underpass: Notification issued but wait is still long

हरमिलाप नगर अंडरपास : नोटिफिकेशन जारी लेकिन इंतजार अभी लंबा

Mon, 21 Aug 2023 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Harmilap Nagar Underpass: Notification issued but wait is still long
अंबाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग पर आरयूबी के लिए 5 कनाल 9 मरला जगह का होना है अधिग्रहण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। चार बार आश्वासन देने के बाद आखिरकार यूटी प्रशासन ने हरमिलाप नगर रेल फाटक पर बनने वाले आरयूबी के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 7 अगस्त को जारी नोटिफिकेशन पर यदि 7 फरवरी तक काम शुरू नहीं हुआ तो 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की वजह से प्रोजेक्ट फिर अधर में लटक जाएगा। लोगों का कहना है कि अभी इंतजार लंबा है। मामले में ज्वाइंट एक्शन कमेटी फॉर वेलफेयर ऑफ बलटाना रेजिडेंट्स ने चेतावनी देकर कहा है कि किसी भी हालत में अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया दिसंबर 2023 तक पूरा नहीं किया गया तो संगठन इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी। इसका असर आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा। उनका कहना है कि इस फाटक की वजह से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलावा इस मार्ग से आवागमन करने वाले हजारों लोग परेशान हैं।
लोगों का कहना है कि मुसीबत अभी भी टली नहीं है। 2024 में लोकसभा चुनाव है। इस मौके को भुनाने के लिए हर बार की तरह पार्टियां आरयूबी को मुद्दा बना सकती हैं। इसे लेकर ज्वाइंट एक्शन कमेटी फॉर वेलफेयर ऑफ बलटाना रेजिडेंट्स के प्रधान प्रताप सिंह राणा ने विभाग के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को आगाह भी किया है कि 7 फरवरी तक प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाना चाहिए। 6 फरवरी 2024 तक इंतजार करने पर टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो आचार संहिता लगने के बाद प्रोजेक्ट अधर में लटक जाएगा।
विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण के लिए यूटी प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी किया
हरमिलाप नगर रेलवे फाटक पर आरयूबी बनाने के लिए यूटी प्रशासन ने 7 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके तहत अंबाला-चंडीगढ़ रेल मार्ग पर आरयूबी निर्माण के लिए 5 कनाल 9 मरला भूमि अधिग्रहण करना है। इससे पहले 6 फरवरी 2024 तक लोगों को आपत्ति दर्ज करवानी होगी। भूमि अधिग्रहण के बाद आरयूबी के निर्माण पर करीब 9.90 करोड़ रुपये की लागत आएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन राज्यों के लिए रेलवे फाटक बना मुसीबत
चंडीगढ़ और पंचकूला में रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने काम के लिए आते हैं, लेकिन ट्रेन गुजरने के लिए बार-बार बंद होने वाले फाटक पर जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। आपात स्थिति में कई बार एंबुलेंस भी यहां फंस जाती है। अधिकारी लोगों का दर्द नहीं समझ रहे हैं। इस अंडरपास को बनाने के लिए 17 दिसंबर, 2017 को अंतरराज्यीय बैठक भी हो चुकी है। इसमें चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। बैठक में रेल विभाग की ओर से 2015 में भेजी गई नक्शे को भी मंजूरी दी गई। यह अंडरपास चंडीगढ़ क्षेत्र में आता है, जिसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण की जानी है।

यूटी प्रशासन को भूमि अधिग्रहण में लानी होगी तेजी
ज्वाइंट एक्शन कमेटी फॉर वेलफेयर ऑफ बलटाना रेजिडेंट्स के प्रधान प्रताप सिंह राणा ने बताया कि 2017 से बलटाना रेलवे फाटक पर अंडरपास बनवाने के लिए प्रयास कर रहा हूं। इसके लिए चार बार 2018, 2019, 2021, 2022 में आमरण अनशन पर बैठा। हर बार प्रशासन ने मीठी गोली देकर अनशन खतम करवा दिया। इस बार 15 अगस्त को आत्मदाह की चेतावनी दी थी, ताकि लाखों लोगों को रोजाना के जाम से मुक्ति मिल जाए, लेकिन हर बार यूटी प्रशासन की लापरवाही के चलते लोगों की उम्मीदें टूट रही हैं। इस बार प्रशासन को ध्यान देना होगा।



5 कनाल 9 मरला भूमि अधिग्रहण के लिए 7 अगस्त 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इससे पहले 6 फरवरी 2024 तक लोग अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। - सीबी ओझा, चीफ इंजीनियर यूटी प्रशासन चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed