फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hand grenade case: Gangster Ajay wanted to avenge the murder of a child; he had planned a blast during Chhath festival.

हैंड ग्रेनेड मिलने के मामला : छठ पर्व पर धमाके की थी योजना, बच्चे की हत्या का बदला लेना चाहता था गैंगस्टर अजय

Fri, 31 Oct 2025 12:54 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 31 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hand grenade case: Gangster Ajay wanted to avenge the murder of a child; he had planned a blast during Chhath festival.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किए आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए हैं। जेल से पहले दिन प्रोडक्शन वारंट पर लाए आरोपी रमनीक सिंह उर्फ अमरीक और परविंदर सिंह उर्फ चिड़ी से हुई पूछताछ के बाद कमिश्नरेट पुलिस श्री मुक्तसर साहिब की सेंट्रल जेल में बंद कुछ और आरोपियों को पूछताछ के लिए लाई है।
इस मामले के तार मलयेशिया से भी जुड़ते नजर आ रहे है। राजस्थान का गैंगस्टर अजय इस पूरे ऑपरेशन को मलयेशिया में ही बैठ कर ऑपरेट कर रहा था। उसी ने जेल में बंद अमरीक और चिड़ी से संपर्क किया था। इसके बाद शेखर और अजय के साथ कुलदीप को अमृतसर के बाॅर्डर एरिया से हैंड ग्रेनेड लाने के लिए कहा था। वे बस में वहां गए और आते समय लुधियाना में उतर गए। वहां हैंड ग्रेनेड छिपा कर रखना था। सूत्रों के अनुसार आरोपी छठ पर्व पर धमाका करने वाले थे। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अजय होशियारपुर में प्रवासी द्वारा बच्चे को मौत के घाट उतारने के मामले में बदला लेना चाहता था।
विज्ञापन

आरोपियों के बारे में एनआईए भी लगातार जानकारी ले रही है। एक-दो दिन में एनआईए की टीम लुधियाना पहुंच सकती है। पुलिस आरोपियों के व्हाट्सएप के साथ साथ मोबाइल और उनके सोशल मीडिया की जानकारी भी निकाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्तसर जेल से मिले निर्देश :
सूत्रों की माने तो मलयेशिया में आरोपियों का आका गैंगस्टर अजय बैठा है। कुलदीप ने बताया कि उन्हें मुक्तसर की जेल में बंद रमनीक और परविंदर ने यह काम करने के लिए कहा था और दोनों को 50-50 हजार रुपये देने का वादा किया गया था। इसके बाद पुलिस ने रमनीक और परविंदर को भी गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह एक बड़ी साजिश है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed