फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Group C and D outsourcing vacancies will be filled by waiting list

हरियाणा : ग्रुप सी और डी आउटसोर्सिंग के खाली पद प्रतीक्षा सूची से भरे जाएंगे

Sat, 18 Sep 2021 12:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Group C and D outsourcing vacancies will be filled by waiting list
चंडीगढ़। हरियाणा में अब पक्की नौकरी के साथ साथ आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत लगे कर्मचारियों के ग्रुप सी और डी के खाली पदों को भी प्रतीक्षा सूची के माध्यम से भरा जाएगा। इसके लिए विभाग को दोबारा से खाली पदों का विज्ञापन जारी करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह लंबी प्रक्रिया है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से इस बाबत सभी विभागाध्यक्षों, जिला उपायुक्तों व बोर्ड निगमों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि पहले से ही कांट्रेक्ट पद पर लगे कर्मचारियों के पद एक साल की सेवा पूरी होने से पहले छोड़ने, मृत्यु होने और इस्तीफा देने से खाली पदों को आउटसोर्सिंग पॉलिसी टू के तहत भरा जाएगा। हालांकि प्रतीक्षा सूची एक साल से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि पक्की भर्ती के लिए खाली होने वाले पदों की जानकारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भी देनी होगी, ताकि नियमित रूप से भर्ती प्रक्रिया को सिरे चढ़ाया जा सके। आदेशों में कहा गया है कि इन निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले, ठेके पर लगे कर्मचारियों के पद खाली होने पर या तो उसे दोबारा से विज्ञापित करना पड़ता था। या फिर विभागीय अधिकारी मनमर्जी से अपने जानकारों को नौकरी पर रख लेते थे। अब सरकार ने इस परंपरा पर लगाम लगाने के लिए नए सिरे से आदेश जारी किए हैं, ताकि भर्ती के समय जो लोग प्रतीक्षा सूची में थे, उनको नौकरी के लिए मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed