फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government will give mobile worth nine thousand rupees to the numbers: Deputy CM

नंबरदारों को सरकार देगी नौ हजार रुपये कीमत का मोबाइल : डिप्टी सीएम

Thu, 05 May 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Government will give mobile worth nine thousand rupees to the numbers: Deputy CM
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार प्रदेश में नंबरदारों को 9 हजार रुपये की कीमत का मोबाइल देगी। इसके लिए मई और जून माह में जिला स्तर पर मेले लगाए जाएंगे, जिसमें नंबरदार अपनी पसंद का मोबाइल ले सकेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के अधिकारियों की बैठक ली और निर्देश दिए। इससे पहले बुधवार सुबह हरियाणा सरकार की ओर से इंडियन बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत राज्य के सभी नंबरदारों को बैंक द्वारा 9 हजार रुपये का ई-रूपी कूपन दिया जाएगा। इस कूपन से नंबरदार मोबाइल-मेला में अपनी पसंद की कंपनी का मोबाइल खरीद सकेंगे। समझौते पर राज्य सरकार की ओर से हरियाणा के भू-राजस्व अभिलेख विभाग की निदेशक आमना तस्नीम ने और इंडियन बैंक की ओर से मुख्य प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक काजल सिंह द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सभी नंबरदारों को मई-जून माह में मोबाइल उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
हरियाणा के भू-राजस्व अभिलेख विभाग की निदेशक आमना तस्नीम ने बताया कि बैंक के साथ हुए समझौते की शर्तों के अनुसार मोबाइल फोन वितरित करने के लिए राज्य के सभी जिलों में जिला स्तर पर मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें मोबाइल फोन कंपनियों द्वारा विभिन्न प्रकार के मोबाइलों को प्रदर्शित किया जाएगा जिसमें 9000 रुपये की कीमत के मोबाइल रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed