फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'Government to build stadium, return players' quota'

‘स्टेडियम बनाएंगे, खिलाड़ियों का कोटा लौटाए सरकार’

Mon, 28 Mar 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
'Government to build stadium, return players' quota'
मोरनी। आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से गांव छामला में आयोजित किए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बलवान ठाकुर ने किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से वायदा किया कि अगर भविष्य में आप की सरकार बनती है तो इलाके में खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने खिलाड़ियों का जो कोटा खत्म किया है उसको दोबारा लौटाया जाए। खिलाड़ियों का हक दिलवाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इलाके के बच्चों का खेलों के प्रति रुझान बढ़े और नशे से दूर रहें, इसके लिए सरकार से मांग करेंगे कि उन्हें यहां पर खेलों के लिए सुविधाएं मुहैया करवाएं। युवा हमारे देश का गौरव हैं और युवाओं के साथ उनकी खेल नीतियों के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ काफी संख्या में युवा भी मौजूद रहे। इस मौके पर उनके साथ पहलवान चतर सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed