फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government purchase of 487 quintals of wheat in Barwala grain market

Panchkula News: बरवाला अनाज मंडी में 487 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद

Sun, 06 Apr 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Government purchase of 487 quintals of wheat in Barwala grain market
बरवाला। बरवाला अनाज मंडी में गेहूं की फसल की आवक जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। गेहूं की सरकारी खरीद का कार्य भी नियमित रूप से किया जा रहा है। मंडी सचिव सुरेंद्र ढांडा ने बताया कि शनिवार को हरियाणा वेयरहाउसिंग एजेंसी की ओर से किसानों की लगभग 487 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की गई। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल की खरीद के साथ-साथ सरसों की फसल की भी खरीद नियमित रूप से की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों, आढ़तियों और मजदूरों की सुविधा के लिए बिजली, पानी, शौचालय, बारदाना, साफ-सफाई आदि सभी जरूरी सुविधाएं व व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई गई है ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
विज्ञापन

मंडी में किसानों की जानकारी के लिए एक हेल्प डेस्क काउंटर भी बनाया गया है। जहां पर किसान अपनी फसल बेचने से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर बरवाला मार्केट कमेटी के सचिव सुरेंद्र ढांडा, मंडी सुपरवाइजर संचित कुमार, ऑक्शन रिकॉर्डर रामकरण, हरियाणा वेयरहाउसिंग एजेंसी के कर्मचारी अमित कुमार कृष्ण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed