{"_id":"657cb21c2c671b7c5005b6c7","slug":"government-and-private-big-property-tax-defaulters-are-in-trouble-corporation-will-seal-property-from-december-18-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-7381-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सरकारी और प्राइवेट बड़े प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स की खैर नहीं, 18 दिसंबर से निगम प्रॉपर्टी करेगा सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सरकारी और प्राइवेट बड़े प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स की खैर नहीं, 18 दिसंबर से निगम प्रॉपर्टी करेगा सील
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स पर एक बार फिर सख्ती बरतने जा रहा है। नगर निगम ने सरकारी और प्राइवेट प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों की सूची तैयार कर ली है। निगम आयुक्त आईएएस सचिन गुप्ता ने बताया कि इन सभी डिफाल्टरों का 40-40 लाख रुपये से अधिक टैक्स बकाया है। इनको प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों को सील करने की कार्रवाई नगर निगम सोमवार से शुरू करने जा रहा है और इस अभियान में सहयोग देने के लिए पुलिस को भी पत्र लिखा गया है। वहीं पिछले एक सप्ताह की बात की जाए तो गोल्फ क्लब सेक्टर 3 ने 7 लाख 93 हजार रुपये और गोल्डन ट्यूलिप ने 58 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया है।
सरकारी प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स जिन्हें सील किया जायेगा
आईटीबीपी पंचकूला सेक्टर 30, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ सॉइल वॉटर कंजर्वेशन एमडीसी, आईटीबीपी सेक्टर 29 रामगढ़, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट सेक्टर 1 पंचकूला, सेक्टर 30 पुलिस कॉलोनी मोगीनंद, सेक्टर 21 हॉर्टिकल्चर कार्यालय, सेक्टर 3 गोल्फ क्लब, शिवालिक कंट्री क्लब एमडीसी सेक्टर 1, सेक्टर 1 रेड बिशप टूरिस्ट कंपलेक्स, ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांपलेक्स सेक्टर 3 शामिल हैं।
प्राइवेट प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स
सेक्टर 32 होटल नॉर्थ पार्क, दी फोर्ट रामगढ़, सेक्टर 4 हरिपुर दुकान नंबर 45 टू 49, सेक्टर 5 वाह दिल्ली, वर्किंग वूमेन हॉस्टल सेक्टर 10। यह वह बड़े प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स हैं जिन्हें निगम की ओर से कई बार नोटिस दिया जा चुका है और नोटिस मिलने के बावजूद भी इन प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स ने अपना प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है। आयुक्त ने बताया कि फिलहाल इन बड़े प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स पर निगम कार्रवाई करने जा रहा है।
विज्ञापन
अपनी प्रॉपर्टी को सेल्फ सर्टिफाई करें, मिलेगा रिबेट
महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि वित्त वर्ष और बकाया की 15 फीसदी रिबेट व ब्याज की 100 फीसदी की रिबेट उन लोगों को मिलेगी जो अपनी प्रॉपर्टी को सेल्फ सर्टिफाई करेंगे। उन्होंने बताया कि यह सेल्फ सर्टिफाई एनडीसी पोर्टल पर करना होगा और इसके लिए लोगों को 31 दिसंबर 2023 तक का समय दिया गया है। उन्होंने पंचकूलावासियों से अनुरोध किया कि जो भी पंचकूला का वासी रिबेट का फायदा उठाना चाहता है वो एनडीसी पोर्टल पर 31 दिसंबर 2023 तक सेल्फ सर्टिफाई करें। उन्होंने बताया कि केवल सेल्फ सर्टिफाई करने वाले व्यक्ति को ही रिबेट का लाभ मिलेगा।