फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Goods worth Rs 5.25 lakh in cash and similar value stolen from a showroom in Pinjore

Panchkula News: पिंजौर के एक शोरूम से सवा पांच लाख रुपये नकद इतनी ही कीमत का सामान चोरी

Wed, 17 Jul 2024 06:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 5.25 lakh in cash and similar value stolen from a showroom in Pinjore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। शिमला-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शुभ लक्ष्मी टाइल्स एंड ग्रेनाइट के शोरूम के गल्ले से करीब सवा पांच लाख रुपये नकद समेत इतनी ही रकम का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। मंगलवार अल सुबह शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलने पर एसीपी कालका, थाना प्रभारी पिंजौर सहित सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किए।
दुकानदार ऋषभ भारद्वाज ने बताया कि सोमवार की रात शोरूम को ताला लगाकर घर गए। सुबह दुकान पर काम करने वाले लड़के ने फोन कर बताया कि शोरूम के शटर का ताला टूटा है। सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि वारदात को अंजाम देने से पहले शोरूम के बाहर लगी लाइटों को तोड़कर अंधेरा कर दिया गया था। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के बाद शोरूम का शटर तोड़ा गया था। शोरूम के गल्ले में रखे करीब सवा पांच लाख रुपये के साथ ही इतनी ही रकम का सामान भी चोरी किया गया था। ऋषभ भारद्वाज ने बताया कि चोर मौके से फरार होते समय डीवीआर भी ले गए। उन्होंने बताया कि उनके पास करीब सवा पांच लाख रुपये देर रात पहुंचे थे। सुरक्षा कारणों के चलते रकम उन्होंने साथ ले जाना उचित नहीं समझा। इस कारण सवा पांच लाख रुपये उन्होंने गल्ले में रख दिए थे।
विज्ञापन

क्षेत्र में सक्रिय है कोई गैंग
मौके पर पहुंचे स्थानीय दुकानदार मुकेश कंसल, अंकित, वीरू, मुकेश राजपुरोहित, अरविंद, मोहित, रिंकू, कपिल समेत अन्य लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से शोरूमों में लगातार चोरियां हो रही हैं। सभी चोरी हार्डवेयर, टाइल्स, मार्बल आदि के शोरूम में हो रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले गणपति मार्बल नाम के शोरूम में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। खास बात यह है कि आरोपियों के जूते के निशान गणपति मार्बल शोरूम में मिले थे। उसी प्रकार के जूतों के निशान शुभ लक्ष्मी टाइल्स एंड ग्रेनाइट के शोरूम में भी मिले हैं। गुस्साए दुकानदारों ने कहा कि लगातार हो रही चोरियों की वजह से खौफ का माहौल है। एक तो मंदी उसके बाद लगातार हो रही चोरियों से दुकानदार परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे एकजुट होकर अपनी दुकानों को बंद कर रोष जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुलिस को मौके से चोरों के हाथों के निशान मिले हैं। इसके अलावा पुलिस मौके से कॉल डंप उठाकर जांच करेगी। चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जोगिंद्र शर्मा एसीपी कालका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed