फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gold chain requested 24 hours before death; husband's bail plea rejected.

Panchkula News: मौत से 24 घंटे पहले मांगी थी सोने की चेन, पति की जमानत खारिज

Mon, 31 Aug 2026 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Gold chain requested 24 hours before death; husband's bail plea rejected.
अदालत ने माना- मायके में की गई अंतिम फोन कॉल और विवाहिता की मौत के बीच नजदीकी संबंध, दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच जारी
विज्ञापन

25 वर्षीय विवाहिता की ससुराल में फंदे से लटकने से हुई थी मौत, बचाव पक्ष ने बीमारी को बनाया जमानत का आधार
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कालका में 25 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में जिला अदालत ने आरोपी पति की नियमित जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि मौत से करीब 24 घंटे पहले मृतका की ओर से मायके में की गई फोन कॉल और इसके अगले दिन हुई मौत के बीच नजदीकी संबंध दिखाई देता है। कालका थाना पुलिस ने मामले में 13 मई 2026 को केस दर्ज किया था।
मामले के अनुसार 12 मई की रात महिला ने रोते हुए अपनी मां को फोन किया था। आरोप है कि उसने बताया कि पति और ससुराल वाले बेटे के लिए सोने की चेन और अन्य सामान लाने का दबाव बना रहे हैं। इसके अगले दिन महिला ससुराल में फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने शादी के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने मृतका की पुरानी न्यूरोलॉजिकल और मानसिक बीमारी का हवाला देते हुए पति को जमानत देने की मांग की। अदालत ने इस आधार को जमानत देने के लिए पर्याप्त नहीं माना और आरोपी पति की नियमित जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed