{"_id":"6a951158dac67b6a320a6f26","slug":"panchkula-3-16-crore-fraud-with-company-messages-sent-to-accountant-posing-as-owner-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी से 3.16 करोड़ की ठगी: मालिक बन अकाउंटेंट को भेजे मैसेज, तीन बार में ट्रांसफर कराई रकम; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी से 3.16 करोड़ की ठगी: मालिक बन अकाउंटेंट को भेजे मैसेज, तीन बार में ट्रांसफर कराई रकम; दो गिरफ्तार
Mon, 31 Aug 2026 11:02 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Nivedita
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:02 AM IST
सार
कंपनी का शाखा कार्यालय स्वास्तिक विहार, एमडीसी सेक्टर-5 में है। छह अगस्त को अकाउंटेंट के व्हाट्सएप पर एक जिप फाइल भेजी गई थी। इसे डाउनलोड करने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर अकाउंटेंट के लैपटॉप और व्हाट्सएप तक पहुंच बना ली।
विज्ञापन
Arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक का व्हाट्सएप हैक कर अकाउंटेंट को उनके नाम से मैसेज भेजकर कंपनी के खातों से 3.16 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवाने के मामले में साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुन्नापुनेड्डी, हैदराबाद निवासी और नागिरेड्डी, आंध्र प्रदेश निवासी के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम दोनों आरोपियों के बैंक खातों में पहुंची थी।
शिकायत के अनुसार कंपनी का शाखा कार्यालय स्वास्तिक विहार, एमडीसी सेक्टर-5 में है। छह अगस्त को अकाउंटेंट के व्हाट्सएप पर एक जिप फाइल भेजी गई थी। इसे डाउनलोड करने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर अकाउंटेंट के लैपटॉप और व्हाट्सएप तक पहुंच बना ली। अगले दिन कंपनी मालिक के नाम से दूसरे नंबर से अकाउंटेंट को मैसेज भेजकर बैंक खातों में उपलब्ध रकम की जानकारी ली गई और अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
अकाउंटेंट ने मैसेज को कंपनी मालिक का समझकर पहले एक करोड़ रुपये से अधिक, फिर एक करोड़ और इसके बाद 1.06 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसी दौरान असली कंपनी मालिक ने फोन कर किसी भी लेनदेन के निर्देश देने से इनकार किया, जिसके बाद ठगी का पता चला।
बैंक खातों की जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने ठगी की रकम जिन बैंक खातों में पहुंची, उनकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब उनसे पूछताछ कर रकम के आगे के लेनदेन और इस साइबर ठगी में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मुख्य आरोपियों और पूरे गिरोह तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है।