{"_id":"6a948cd25e8fde2a1f08a95c","slug":"rain-halts-toy-train-operations-again-10-trains-cancelled-on-kalka-shimla-track-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-140636-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बारिश ने फिर रोकी टॉय ट्रेन की रफ्तार, कालका-शिमला ट्रैक पर 10 ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बारिश ने फिर रोकी टॉय ट्रेन की रफ्तार, कालका-शिमला ट्रैक पर 10 ट्रेनें रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिज नंबर 57 के पास ट्रैक की जमीन खिसकी, 13 सितंबर तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित
कोटी-गुम्मन स्टेशन के बीच रेल यातायात रोका गया, रेलवे ने शुरू किया बहाली कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। लगातार बारिश के चलते विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर एक बार फिर संकट खड़ा हो गया है। कोटी और गुम्मन रेलवे स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 57 के पास मिट्टी बहने से रेलवे ने रेल यातायात रोक दिया है। स्थिति को देखते हुए 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिनमें से कई ट्रेनों का संचालन 13 सितंबर तक प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से ट्रैक की मरम्मत और बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ब्रिज नंबर 57 के समीप किलोमीटर 07/16-17 पर ट्रैक के आसपास की मिट्टी बहने की सूचना मिली थी। इसके बाद एहतियात के तौर पर इस रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। तकनीकी टीमें मौके पर पहुंचकर ट्रैक की सुरक्षा जांच और मरम्मत कार्य में जुटी हैं।
रेलवे की सूचना के अनुसार अप दिशा की ट्रेन नंबर 52457, 52453 और 52455 को 31 अगस्त और 1 सितंबर को रद्द किया गया है। वहीं ट्रेन नंबर 52451 और 52459 को इन दोनों दिनों के अलावा खराब मौसम के कारण 13 सितंबर तक रद्द रखा जाएगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार डाउन दिशा की ट्रेन नंबर 52458, 52454 और 52456 को 31 अगस्त और 1 सितंबर को रद्द किया गया है। जबकि ट्रेन नंबर 52452 और 52460 का संचालन भी 13 सितंबर तक प्रभावित रहेगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि कालका-शिमला रूट पर यात्रा करने से पहले रेलवे पूछताछ केंद्र, हेल्पलाइन या संबंधित माध्यमों से अपनी ट्रेन का संचालन स्टेटस अवश्य जांच लें।