{"_id":"630681e61180c5430717baaf","slug":"gm-changed-tm-s-decision-then-bus-to-bhiwani-pkl-office-news-pkl4603426156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम ने बदला टीएम का फैसला, फिर चली भिवानी की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम ने बदला टीएम का फैसला, फिर चली भिवानी की बस
विज्ञापन
पंचकूला। परिवहन विभाग ने भिवानी रूट पर तीन दिन पूर्व बंद की बस को फिर बहाल कर दिया है। विभाग के टीएम ने ढाई साल से चल रही बस को ट्रायल और घाटे का बताकर बंद कर दिया था, जबकि जीएम ने भिवानी समेत पांच जिलों के लोगों की परेशानियों के मद्देनजर इसको दोबारा शुरू करने के आदेश दिए हैं। अमर उजाला ने अंबाला, पिहोवा, कैथल, जींद और भिवानी होकर जाने वाली बस के बंद होने पर लोगों की परेशानियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जीएम ने संज्ञान लेकर इस रूट को दोबारा बहाल कर दिया है। इसके लिए समय भी पहले वाला ही रखा गया है। हरियाणा रोडवेज के पंचकूला डिपो के यातायात प्रबंधक व्योम शर्मा ने भिवानी रूट को घाटे का बताकर बस को बंद कर दिया था। ढाई साल से चल रही बस के बारे में उनका कहना था कि इसे ट्रायल पर चलाया गया था।
सुबह 9:15 बजे होगी रवाना
यह बस पंचकूला बस स्टैंड से भिवानी के लिए सुबह 9:15 बजे चलेगी। रात को यह बस भिवानी में ही स्टे करेगी और सुबह 9:15 बजे ही भिवानी से पंचकूला के लिए रवाना होगी। इस बस के चलने से भिवानी, जींद, कैथल, पिहोवा और अंबाला के यात्रियों को लाभ होगा। अब यहां के लोगों को दोबारा सीधे पंचकूला के लिए बस सेवा मिल सकेगी।
सैकड़ों लोगों का होता है आना-जाना
प्रदेश के 90 फीसदी सरकारी विभागों के कार्यालय पंचकूला में ही हैं। ऐसे में हर रोज इन पांच जिलों से सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों और लोगों को पंचकूला आना-जाना लगा रहता है। इस बस के बंद होने से उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
इस रूट के महत्व को देखकर वापस बहाल कर दिया गया है। समय में भी बदलाव नहीं किया गया है। हमारा प्रयास है कि परिवहन विभाग लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान करे। -रविंदर पाठक, जीएम, पंचकूला डिपो