फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ghaggar's rising water level, people busy in bathing and fishing

घग्गर का बढ़ रहा जलस्तर, लोग नहाने और मछली पकड़ने में व्यस्त

Wed, 29 Jul 2020 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ghaggar's rising water level, people busy in bathing and fishing
पंचकूला। घग्गर में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है, इसके बावजूद लोग इसमें नहाने और मछली पकड़ने में लगे हैं। प्रशासन के तमाम कोशिशों के बावजूद जारी सभी आदेशों को दरकिनार कर दिया गया है। इन दिनों घग्गर में लोगों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। वर्तमान में कोई नदी की जलधारा देखने तो कई नहाने नदी तक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा आसपास के छोटे-छोटे बच्चे मछलियां पकड़ने के लिए नदी में दौड़ लगाते नजर आते हैं। नदी के किनारे इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन के आदेशों पर अमल नहीं होने से फिर किसी अनहोनी की संभावना बनी हुई है। अमर उजाला पहले भी प्रशासन को चेता चुका है, इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को एक बार फिर घग्गर के आसपास का दौरा किया। बीते दिनों के मुकाबले पंचकूला के नाडा साहिब रोड पर पुल के नीचे से होकर जाती घग्गर नदी का जल स्तर बढ़ा मिला। बच्चे भी वहां सामान्य दिनों की तरह नहाते मिले। इसके अलावा कई लोग नदी के किनारे नहाने की तैयारी करते देखे गए। नदी में कुछ लोग मछली पकड़ते दिखे। यहां तक की घग्गर नदी के समीप कुछ झुग्गियां भी बनी हुई हैं, जहां बहुत से परिवार रहते हैं। अमर उजाला की टीम को मौके पर न तो प्रशासन द्वारा ड्यूटी पर लगाया कोई गार्ड, चौकीदार ही मिला और न ही पुलिस की टीम गश्त करते नजर आई। हैरत की बात यह है कि हर साल मानसून आने पर घग्गर नदी का जल स्तर बढ़ने सहित तेज बहाव का खतरा बना रहता है। इसी अंदेशे के चलते जिला प्रशासन मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों चेताता रहता है। जब अमर उजाला की टीम नाडा साहिब रोड के पुल पर पहुंची तो वहां प्रशासन द्वारा किए कोई सुरक्षा उपाय नहीं मिले। मौके की स्थिति देख ऐसा जान पड़ा, मानो प्रशासन ने सब कुछ राम भरोसे छोड़ा हुआ हो।
विज्ञापन

बुर्ज कोटिया और गांव अम्बवाला की बताई थी जमीनी हकीकत
बीते दिनों अमर उजाला की टीम ने बुर्ज कोटिया के समीप गांव अम्बवाला जाकर प्रशासन को हालात से अवगत कराया था। वहां न तो पुलिस का कोई पहरा नजर आया और न ही प्रशासन की तरफ से लोगों को रोकने के लिए कोई तैयारी नजर आयी। आसपास के दुकानदारों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि वे कारोबार करने बैठे हैं। यदि प्रशासन या पुलिस के बारे कुछ कहेंगे तो उनका काम करना भी दूभर हो जाएगा। गांव के कुछ लोगों ने मायूस होकर इस संबंध में शिकायत करने का कोई फायदा नहीं होने की बात कही। गौरतलब है कि पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन होने के कारण कुछ रोड बंद हैं। हिमाचल में बारिश होने से बरसाती नालों और नदियों में उफान आ जाता है। यह पंचकूला में आकर मिलती है। इसमें पंचकूला से होकर निकलने वाली घग्गर नदी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घग्गर नदी के संबंध में सुरक्षा के मद्देनजर आदेश जारी किए हैं। यदि आदेशों का पालन नहीं हो रहा है तो मैं तत्काल सुधार करवाता हूं।
मुकेश कुमार आहूजा, उपायुक्त, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed