फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Generic dispensary will open in civil hospital, patients will get cheap medicines

Panchkula News: सिविल अस्पताल में खुलेगा जेनेरिक दवाखाना, मरीजों को मिलेंगी सस्ती दवाएं

Fri, 20 Oct 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Generic dispensary will open in civil hospital, patients will get cheap medicines
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में दवाखाना के साथ जल्द ही जेनेरिक दवाखाना शुरू जाएगा। इसमें गंभीर रूप से भर्ती मरीजों को दवाएं रियायती जेनेरिक स्टोर पर मिलेगी। इसके लिए प्रस्ताव पास कर दिया गया है। इसके लिए जल्द ही टेंडर लगा दिए जाएंगे। यह जेनेरिक स्टोर नवंबर माह से शुरू हो जाने की संभावना है। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में रोज चार हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसमें गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को दवा बाहर से लानी पड़ती हैं। इस कारण ब्रांडेड दवाएं महंगी मिलती हैं। मरीजों को महंगी दवाओं से बचाने के लिए यह प्रपोजल शहर के सिविल अस्पताल में भी लागू किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमाें की ओर से सर्वे किया जा रहा है। इसे अभी फिलहाल सरकारी दवाखाना के साथ चलाने के लिए प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन

इन मरीजों को मिलेंगी दवाएं
पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि जेनेरिक सेंटर में मरीजों को सभी दवाएं कम दाम पर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इसमें गंभीर बीमारी से पीड़ित जैसे की हार्ट, पेट, फ्रैक्चर होेने सहित अन्य गंभीर मर्ज की दवाओं के साथ सभी प्रकार की दवाएं रखी जाएंगी। इसमें मरीजों को बाहर से दवाएं नहीं खरीदनी पड़ेंगी। इसके अलावा शहर के लोगों और बाहर से आने वाले मरीजों को सभी दवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। इसे सरकारी दवाखाना के साथ चलाया जाएगा। इसमें अस्पताल के स्टाफ की ओर से दवाएं दी जाएंगी जिससे लोगों को सभी दवाएं एक जगह पर उपलब्ध हो और मरीज के साथ आए तीमारदार को समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

अस्पताल के स्टोर में सभी दवाएं नहीं मिल पाती
जिले में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली जिले के जीरकपुर, बलटाना सहित सभी जगहों के मरीजों का भार सिविल अस्पताल में बढ़ा है। इसमें मरीजों को कई बार बाहर से दवा लाने के कारण समस्या होती है। अब मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़े। इसके लिए यह सुविधा अस्पताल में शुरू करने का प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स...
अस्पताल में जेनेरिक स्टोर खोले जाने का को प्रपोजल पास हो गया है। इसे अस्पताल परिसर में मरीजों की सुविधा के लिए जल्द ही नवंबर से शुरू करने का प्लान है। इससे मरीजों को बाहर और महंगी दवाओं के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
-डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed