फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   GD Batra became the chairman of the new security welfare committee of sector-10D block

Panchkula News: जीडी बत्रा बने सेक्टर-10डी ब्लॉक की नई सिक्योरिटी वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन

Sat, 28 Jun 2025 12:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
GD Batra became the chairman of the new security welfare committee of sector-10D block
पंचकूला। सेक्टर-10डी ब्लॉक की नई सिक्योरिटी वेलफेयर कमेटी की सनातन धर्म मंदिर में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी जीडी बत्रा को चेयरमैन, परवीन गोयल को-चेयरमैन, ठाकुर मेहर सिंह को प्रधान, सूरज प्रकाश विज को महासचिव, तरसेम गर्ग को वित्त सचिव, दर्शन लाल मित्तल और एनके मित्तल को वरिष्ठ उपप्रधान, परवीन गुगलानी को मुख्य मार्गदर्शक और डॉ. लीलाधारी सचदेवा को मुख्य सलाहकार चुना गया। कमेटी की नई कार्यकारिणी में रवि भारद्वाज, वीपी मक्कड़, डीएन मोंगा, कुणाल गुप्ता को उपप्रधान, प्रवेश कुमार को-ऑडिटर, विशाल शर्मा सचिव, स्वदेश कपूर, सतीश गोयल संयुक्त सचिव, रोशन लाल खंडूजा संगठन सचिव, संदीप अग्रवाल, राकेश सागर सह सचिव, परवीन बंसल, एचके शुक्ला, अविनाश वर्मा और सुदर्शन अरोड़ा को सलाहकार चुना गया है।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित चेयरमैन जीडी बत्रा और प्रधान मेहर सिंह ठाकुर ने बताया कि करीब 15 वर्ष से सिक्योरिटी गेटों पर तैनात चौकीदारों की सेवाएं संतोषजनक न होने के कारण ब्लॉक में चोरी और अपराध की घटनाओं से ब्लॉकवासियों में असुरक्षा व डर का माहौल बन गया था। ब्लॉक में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नए गार्ड व सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगें। बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्लॉक के हर मकान मालिक से महीने के 200 रुपये के हिसाब से सिक्योरिटी चार्जेज लिया जाएगा। यह चार्ज हर तीन महीने के बाद इकट्ठा किया जाएगा। बैठक में पार्क कमेटी प्रधान ब्रिजलाल जैन, सुनील गुप्ता, मुकेश गोयल, मंजीत बेदी, आदर्श, डीसी पुरी, शिव कुमार वर्मा, बीएम कौशिक, एसके गुप्ता, केवल कुमार अग्रवाल, परवीन जिंदल, अशोक शर्मा, नरेश शर्मा, नरेश गर्ग, मदन गोपाल, केसी गौतम, एके वर्मा, संदीप गोयल, दर्शन कुमार सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed