फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gangster Sukhpreet Singh Budha brought to Crime Branch Kapurthala Jail on production warrant.

Panchkula News: गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुढा को क्राइम ब्रांच कपूरथला जेल प्रोडक्शन वारंट पर लाई

Wed, 03 Jul 2024 05:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Gangster Sukhpreet Singh Budha brought to Crime Branch Kapurthala Jail on production warrant.
पंचकूला। पिछले दिनों छह पिस्तौल के साथ गिरफ्तार एक आरोपी के मामले में क्राइम ब्रांच-19 की टीम गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुढा को कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुढा बंबीहा गैंग का सरगना है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर नाै दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी को भारी सुरक्षा के बीच कपूरथला की जेल से लाया गया। पिछले दिनों क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने एक आरोपी को बरवाला से छह पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच द्वारा हथियार समेत गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ अर्जुन के रूप में हुई थी। गैंगस्टर सुखप्रीत और गुरप्रीत एक ही गांव कुशा जिला मोगा पंजाब के रहने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपी सुखप्रीत ने जेल में रहते गुरप्रीत को भारी मात्रा में हथियार मुहैया करवाए थे। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी सुखप्रीत से जानकारी जुटाने में जुटी है कि उसने किस के जरिए हथियार दूसरे आरोपी तक पहुंचाए हैं।
विज्ञापन

23 जून को छह पिस्तौल समेत किया था गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच-19 की टीम 23 जून की शाम करीब 6.30 बजे गांव अलीपुर के समीप मौजूद थी। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरप्रीत सिंह किसी गैंग के लिए हथियार सप्लाई करता है। अभी वह काफी मात्रा में हथियार लेकर टोल प्लाजा जलौली की तरफ से पैदल आ रहा है। सूचना प्राप्त होते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने बरवाला बाईपास के पास नाकेबंदी की। रात करीब 8 बजे एक लड़का पैदल बरवाला की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को तुरंत काबू किया। तलाशी लेने पर छह पिस्टल बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed